विधानसभा जशपुर में 72. 57, कुनकुरी में 76.14 व पत्थलगांव में 75.64 प्रतिशत हुआ मतदान

Shri Mi

जशपुर जिले में आज मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक विधानसभा जशपुर में 72.57 प्रतिशत, कुनकुरी में 76.14 और पत्थलगांव में 75.64 प्रशित मतदान दर्ज किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

         लोकसभा का निर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। किसी भी मतदान केन्द्र में कोई अप्रिय घटना या शिकायत की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

इस दौरान सुबह से ही शहरी क्षेत्रों और सुदूर वनांचल क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे।

महिलाएं भी मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंचीं। आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र और युवा मतदान केंद्र भी मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने। जिले की कुल 878 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के द्वारा वोट डाले गए। इनमें जशपुर में 325, कुनकुरी में 278 एवं पत्थलगांव में 275 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

    जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। शेडो एरिया मतदान केन्द्रों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इन एरिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए रनर की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close