महंगाई के खिलाफ जंगी धरना..कांग्रेस नेताओं ने मांगा मोदी से इस्तीफा..भाजपा की केन्द्र सरकार को बताया..इतिहास की सबसे निरंकुश सरकार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ज़िला शहर कांग्रेस  कमेटी ने 5 जून को महंगाई के विरोध में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने  केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण की माग करने के साथ गद्दी छोड़ने की बात कही।
 
               शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ,संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, शहर उपाध्यक्ष संजय साहू, बद्री यादव,पवन चन्द्राकर,संजय राजपूत ,हीरा यादव,सन्ध्या पांडेय,सतीश सोनी,मनीष श्रीवास्तव,जितेंद सिंह,संदीप पोद्दार,विजय अग्रवाल, अजय जुनेजा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के घर के सामने ग्रीन गार्डन कालोनी में धरना दिए ।
 
                        पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ,वाहिद खान ने रामाधार कश्यप के घर सामने बृहस्पति बाजार में प्रदर्शन किया। 
 
              पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,शहर सचिव महेंद्र बोलर, राज कुमार तिवारी,सुरेंद्र गोरख,संतोष कुमार आदि ने नरेंद्र बोलर के निवास के सामने मनोहर टाकीज जूना बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया ।
 
              शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि महंगाई  स्वाभाविक नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता अपने उद्योगपति साथियों को लाभ पहुंचाने.. सुनियोजित तरीके से पेट्रोल डीजल और खाद्य सामग्रागियों की मूल्यों में बेतहाशा बृद्धि किया है।
 
              कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह बढ़ाई हुई, छद्म महंगाई है । पिछले 10 माह में केंद्र सरकार ने केवल पेट्रोल में  2.94 लाख करोड़ का अकूत मुनाफा कमाया  है। रसोई गैस की कीमत दुगुनी हो गयी है। डीजल पेट्रोल से मुकाबला कर रहा है। केरोसिन / गैस की सब्सिडी खत्म कर दी गयी है। ,खाद्य वस्तुए की कीमतें आसमान को छू रही है। ,जनता चौतरफा घिर गई है। महंगाई के कारण दो जून की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रही है ।
 
          कोरोना महामारी में जनता ऑक्सीजन से जूझ रही है। नरेंद्र मोदी के ” आपदा को अवसर ” में बदलने की नीति से  जनता जीवन-मृत्यु के बीच पीस रही है।
 
बिल्हा में राजेन्द्र शुक्ला ने खोला मोर्चा
 
                 महंगाई के खिलाफ बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने घर के सामने प्रदर्शन कर महंगाई का विरोध किया। धरने में तिफरा नगर पंचायत पूर्व अध्यक्षा अनिता राजेन्द्र शुक्ला, एल्डर मेन सुधागोपाल समेत कांग्रेसियों ने शिरकत किया। 
 
             राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने जनता से विश्वासगात किया है। वादे करके सत्त्ता में आई भाजपा की मोदी सरकार देश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने जनता से 30 रूपयों में पेट्रोल देने का वादा किया था। उन्होने अच्छे दिन का सब्ज बाग दिखाया। आज जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
 
            राजेन्द्र शुक्ला ने कहा भारतीय इतिहास में इससे गैर जिम्मेदार सरकार नही आयी और ना होगी। महंगाई आसमान को छू रही है। पेट्रोल– डीज़ल शतक लगाकर नॉट आउट पर चल रहे है। रसोई गैस दुगुनी कीमत में  है। केंद्रीय उपक्रम बेचे जा रहे है। कोरोना में नरेंद्र मोदी अपनी जिम्मेदरी से बचते हुए वैक्सीन बेच  रहे है। जबकि 35 हजार करोड़ वैक्सीनशन के लिए रखे गए थे कहाँ खर्च हो रहे है जनता जानना चाह रही है ? 
 
                राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार महंगाई की पिच पर हिट विकेट होकर आउट होगी। केवल जनता समय की इंतजार कर रही है ।
 
close