पूर्व मंत्री अमर ने क्या कहा…बताया..क्यों धड़कता था बिलासपुर के लिए दिल.. दोनों हाथ से छत्तीसगढ़ राज्य को संवारा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत संगठन के नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जयंति पर याद किया। श्रद्धासुमन भेंट कर अपनी कोमल भावनाओं को जाहिर किया । पूर्व मंत्री अमर ने इस दौरान अमर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को अजात शत्रु कहा। अमर ने बताया कि अटल बिहारी का पूरा जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। भारत को दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी सादगी सरलता कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य धरोहर है। 
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी को देश के साथ बिलासपुर में भी भाजपा संगठन ने दिल से याद किया। अमर अग्रवाल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री के प्रयास से ही छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य का तोहफा मिला। उन्होने बिलासपुर को रेलवे जोन और सुपर क्रिटिकल थर्मल पर आधारित एनटीपीसी की परियोजना दिया। अमर ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास को अपने हाथों से सवारा है। र्व मंत्री ने बताया कि अटल बिहारी को बिलासपुर से विशेष लगाव था। उन्हें जब भी अवसर मिला..देश और दुनिया के मंच पर बिलासपुर की माटी को याद किया। बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के प्रति उनके विशेष लगाव को हमेशा जीवित बनाए रखने के लिए साल 2018 में बिलासपुर यूनिवर्सिटी का नाम अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय किया गया। बाजपेयी के मौन में भी जनमानस के प्रति कल्याण की भावनाएं समाहित थी। कलम के जादूगर अटल का नाम साहित्य जगत में बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है।
अटल की सेवा प्रतिबद्धता, धैर्य, त्याग, अनुशासन दूरदर्शिता, सहजता, विनम्रता, स्पष्टता स्पष्टता, संवेदनशीलता, राष्ट्रवाद और प्रकृति प्रेम के भाव आज भी अनुकरणीय है। अमर अग्रवाल  ने कहा प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है कि अटल के सपनों को छत्तीसगढ़ बनाने के लिए मोदी के नेतृत्व में छत्तीसढ़ में डबल इंजन की सरकार का होना बहुत जरूरी है। सबका साथ सबका विकास और सबका सहयोग के साथ ही छत्तीसगढ़ का नव निर्माण संभव है। जब तक क्षेत्रवाद नकली सपूतों  से राज्य को छुटकारा नहीं मिलेगा। तब तक छत्तीसगढ़ महतारी की समन्वित संस्कृति ,अखंडता और संपूर्णता के सरोकारों को मूर्त रूप दिया जा सकेगा।
मन की बातः अमर समेत बूथ कार्यकर्ताओं ने देखा प्रसारण
क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय चैनलों में प्रसारित  पीएम मोदी के मन की बात  कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा। इस दौरान अमर ने प्रदेश की जनता को नए साल के साथ क्रिसमस की बधाई दी। अमर अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई वैश्विक पहचान दिया है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार की वजह से दुनिया में देश को बहुत ही सम्मान के साथ देखा जाता है। अमर ने दुहराया कि नव वर्ष की बधाई के साथ सभी को कोरोना के प्रकोप से सावधान रहने को कहा। अमर ने कहा कि मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार किया है। 2022 में स्पेस, ड्रोन और डिफेंस सेक्टर में भारत परचम. वंदे भारत सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन सेवा की शुरुआत,खेलो की दुनिया मे  2022 यानी हर क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ा है। इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। तिरंगा अभियान के माध्यम से अगस्त में भारतियों ने नया इतिहास लिख है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा नेता गुलशन ऋषि, दीपक सिंह ठाकुर ,शैलेंद्र यादव सहित मंडल एवं बूथ के अनेकों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।       
close