Whatsapp Status-महिला पुलिसकर्मी ने वाट्सऐप स्‍टेटस में विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, निलंबित

Shri Mi
2 Min Read

चिक्कमगलुरु। कर्नाटक में स्थानीय कांग्रेस विधायक के हाथों कथित उत्पीड़न के खिलाफ वाट्सऐप पर स्‍टेटस(Whatsapp Status) पोस्‍ट करने वाली एक महिला पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला पुलिसकर्मी लता ने कदुर के कांग्रेस विधायक के.एस. आनंद के खिलाफ एक पोस्ट डाला था। उन्होंने स्टेटस (Whatsapp Status) में कहा था कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो विधायक आनंद जिम्मेदार होंंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह विधायक की निंदा करती हैं।

व्हाट्सएप पर यह मैसेज पोस्ट होने के बाद चिक्कमगलुरु एसपी उमा प्रशांत ने महिला कांस्‍टेबल को निलंबित कर दिया है। यह घटनाक्रम एक विवाद में बदल गया है क्योंकि लोगों ने कांग्रेस विधायक की मनमानी पर सवाल उठाया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान हेलमेट नहीं पहनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुर्माना लगाया था। आनंद तब मौके पर आए थे और अपने समर्थकों पर जुर्माना लगाने पर उनसे सवाल किया था।

Whatsapp Status/घटना का वीडियो तब जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

चुनाव परिणामों के बाद, महिला पुलिसकर्मी को कदुर थाने से तारिकेरे थाना स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिसकर्मी ने विरोध किया था कि बदले की भावना से उसका तबादला किया गया है।

महिला पुलिसकर्मी खुद को निशाना बनाने पर विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस विधायक के आवास पर भी गई थी।

चिक्कमगलूर जिला भाजपा का गढ़ था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि भी हार गये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close