हमार छ्त्तीसगढ़

Bilaspur नगर निगम के साथ क्यों ज़ुड़ रहा नाना पाटेकर का डॉयलाग… ? कौन बनेगा क्रांतिवीर….?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bilaspur ।नगर पालिका तखतपुर के नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन मच्छरों के आतंक की वजह से क्रांतिवीर बन गए हैं। जिसकी वजह से बिलासपुर निकाय के मच्छर भी चर्चा में आ गए हैं। बिलासपुर को भी इंतजार है क्रांतिवीर कौन बनेगा ..! क्योकि पूरे शहर में हर तरफ गली मोहल्ले से लेकर पाश कालोनियों और व्यापारिक स्थलों तक मच्छरों का आतंक जबरदस्त फैला हुआ है।

नाना पाटेकर का मशहूर डायलॉग सुर्खियों में आने की वजह यह भी है कि शायद ही कोई ऐसा इंसान बचा होगा जिसे मच्छरों ने मौजुदा समय मे सबसे ज्यादा परेशान किया न हो। शाम होते ही मच्छरो की फौज आम लोगो के शिकार पर निकल पड़ती है।आलम यह है कि चौक चौराहों में खड़े रहो तो एक हाथ कही न कही खुजलाता रहता है। स्थिति अब कंट्रोल के बाहर हो गई है ..! शहर के मच्छर स्थानीय समस्याओं का मुद्दा खुद ब खुद बन गए है।

एक बड़ी गंभीर समस्या सामने है परऐसा लगता है कि …बिलासपुर निकाय से जुड़े व्यवस्था के जिम्मेदार लोगों को मच्छरों से लगाव हो गया है। जंतु प्रेम की वजह से जगह-जगह मच्छरों की हेचरी फल फूल रही है। मच्छरों की आबादी बढ़ने की क्रोनोलॉजी कही ऐसी तो नही कि व्यवस्था से जुड़े लोग यह मान कर तो नही चल रहे कि यदि शहर में मच्छर नहीं होंगे तो जीवो की भोजन श्रृंखला प्रभावित हो जायेगी।

मच्छर को खाने वाली मछलियों, जलीय जीवों और छोटे चमगादड़ों को भोजन खोजने में तकलीफ होगी। यदि मच्छर कम हो गए तो कई प्रकार के कीटभक्षी पक्षियों व घर में रहने वाली मकड़ियों, छिपकलियो की भोजन श्रृंखला प्रभावित हो जायेगी। जिससे मच्छर पर आश्रित इन जीवों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला कोई ग्रांट अटक जाएगा। इको फ्रेंडली हमर बिलासपुर कहीं किसी रेस में पिछड़ जाएगा।

इसी जंतु प्रेम की वजह से फागिंग मशीन का धुंवा दिखाई नही दे रहा है।कीटनाशकों का छिड़काव सिर्फ कागजों में सिमटा हुआ दिख रहा है। व्यवस्था के जिम्मेदार लोग जंतु प्रेम के मोहजाल में बुरी तरह से फंसे हुए दिखाई दे रहे है। ऐसा लगता है कि निकाय क्षेत्र की सत्ता से जुड़े जनप्रतिनिधि विधानसभा के चुनावी साल में मच्छरों की हेचरी को बढ़वा देने के लिए हर घर मच्छर रोधी क्रीम बाटने की योजना बना रहे हो।

मच्छरों से जुड़ा मामला तो हाई प्रोफाइल हो ही गया है। इस चुनावी साल में तखतपुर की घटना के बाद शहर के निकाय क्षेत्र में फैले मच्छर के आतंक पर एक मच्छर वाला …. ! फ़िल्म अभिनेता नाना पाटेकर का मशहूर डायलॉग सुर्खियों में है।स्वच्छ भारत अभियान की रैंकिंग में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला स्मार्ट सिटी बिलासपुर बैठे-बिठाए विपक्ष के खाते में चुनावी मुद्दा तो दे ही दिया है।जिसका लाभ विपक्ष कितना ले पाता है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker