पत्नी की बड़ी बहन से दुष्कर्म..चिरमिरी में पकड़ाया आरोपी.अपराध किया कबूल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी थाना पहुंचकर बलात्कार पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन के पति ने 21 अप्रैल 2019 में घर घुसकर बलात्कार किया। धमकी देने के बाद मुंह बन्द रखी। इसके बाद उसने एक मार्च 2021 को चिरमिरी में मुलाकात के दौरान दुबारा जबरदस्ती का प्रयास किया है। घटना की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी को अपराध दर्ज करने के मात्र 8 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत कर महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने साल 2010 में नागेश चन्द्र महौत के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों जीनत विहार में रहते है। जबकि वह अपने घर में कपड़े की दुकान चलाती है। बेटी ब्यूटीपार्लर का काम देखती है। पीड़िता ने बताया कि छोटी बहन और दामाद का घर आना जाना होता है। 21 अप्रैल 2019 की दोपहर करीब एक बजे आरोपी नागेश उसके घर आया। इस दौरान उसकी बेटी भी नहीं थी। पानी पीने के बहान आरोपी नागेश ने उसके साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाया। और इसके बाद उसने किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। डर में आने के बाद मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। 

                    अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक मार्च 2021 को किसी काम से चिरमिरी न्यायालय जाना हुआ। इसी दौरान बहन दामाद नागेश से मुलाकात हुई। इसने एक बार फिर जोर जबरदस्ती कर सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। किसी तरह बचने के बाद उसने सारी जानकारी अपने पति, बड़े भाई और भाभी को दी।

                     लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जानकारी तत्काल आलाधिकारियों को दी गयी। आरोपी को पकड़ने एक टीम को चिरमिरी रवाना किया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गयी। आरोपी ने अपराध कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद रिमाण्ड में लिया गया है।

close