Women Employee: महिला कर्मचारियों को तोहफा, अब मिलेगा 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश, GAD ने जारी किए आदेश

Shri Mi
1 Min Read

Women Employee।मध्य प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। आगामी चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरुप महिला कर्मचारियों को 7 दिनों के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बुधवार 5 जुलाई को आदेश जारी कर दिए है। अब महिला कर्मचारी अपनी आवश्यकता के हिसाब से इन अवकाशों को ले सकेंगीं।

दरअसल, 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने का फैसला किया है।

आज के दौर में महिलाएँ हर कार्य-क्षेत्र में कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं,उन पर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है।

इसलिए हमने तय किया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close