आनलाइन ठगों ने किया डॉक्टर का शिकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर—मरवाही स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर सायबर अपराध का शिकार हो गया है। इसकी पहले डॉक्टर को ठगे जाने का अहसास हुआ वह तीन लाख रूपए विभिन्न बैंकों में कालर के नम्बर में जमा कर चुका था। डाक्टर ने तारबाहर थाना पहुंचकर ठगे जाने की शिकायत की है। पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार मरवाही का एक डॉक्टर आनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। हाफिज उल्ला काजी ने तारबाहर पुलिस का लिखित शिकायत में बताया है कि 18 जुलाई को अन्जान काल आया कि विदेश से उसके नाम का एक पार्सल दिल्ली के एयरपोर्ट में रखा हुआ है। इसके लिए उसे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंड़िया में खाताधारक लाम्बा के खाते में 45 हजार रूपए तत्काल जमा करना होगा। इसके बाद उसने व्यापारविहार शाखा स्थित सीबीई बैंक जाकर बताए गए खाते में रकम जमा किया।

हाफिजउल्ला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने दूसरे आरबीआई कालर के कहने पर पंजाब नेशनल बैंक पेण्ड्रा के खाते में करीब एक लाख रूपए जमा किये। इसके बाद उसने कालर के निर्देश पर किसी आचेराम के खाते में करीब दो लाख रूपए जमा किया। करीब ढाई लाख रूपए देने के बाद भी उसे पार्सल नहीं मिला।

हाफिजउल्ला के अनुसार कालर ने चौथी बार भी रकम जमा करने को कहा। इस बीच उसे अहसास हो गया कि वह सायबर ठगी का शिकार हो गया है। ठगी का अहसास होते ही उसने पेण्ड्रा थाना और तारबाहर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हाफिजउल्ला की शिकायत पर 420 का अपराध दर्ज किया है।

close