बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने आज भारतीय जनता पार्टी के 13 वीं वर्षगांठ का विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुबह सभी कांग्रेसी नेता एकजुट पुराना बस स्टैंड चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के 13 साल के कार्यशैली पर जहरबुझे तीर चलाए।नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ के बाद मुंडन संस्कार भी किया।
छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के 13 साल पूरे होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सदबद्धि यज्ञ किया। होम जाप के बाद भिक्षुओ को भोज भी कराया। कुछ उत्साहित कांग्रेसियों ने मुंडन संस्कार भी कराया।
उत्साहित सभा को सम्बोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ घोटाले बाजो का गढ़ बन गया है। भाजपा राज्य में सभी वर्ग परेशान है। बिलासपुर को स्थानीय मंत्री ने बद से बदतर बना दिया है। शहर को बड़े-बडे सपने दिखाकर असफल योजनाओ का क्रिन्यावयन किया जा रहा है। सीवरेज परियोजना में पांच अरब खर्च हो चुके हैं। काम अभी भी चल रहा है। आडिटोरियम में लागत से अधिक 20 करोड़ खर्च किया गया है। अरबो रूपये का अरपा प्रोजेक्ट जैसी अनेक योजनाये आज भी झुनझुना साबित हो रहा है। अटल ने कहा कि संसाधन और सही कार्य योजना नहीं होने से योजनाओं की ना केवल लागत बढ़ी है बल्कि अाज भी वहीं का वहींं खड़ा है। पीसीसी महामंत्री ने बताया कि सड़के नाली, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं आज जनता से कोसोंं दूर हैं।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी आम जनता परेशान है। घोषणा पत्र में किसानो को समर्थन मूल्य 2100 और बोनस 300 देने की बात कही गयी थी। चुनाव जीतने और केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गयी। राजेन्द्र ने कहा कि आज किसानों की हालत बद से बदतर है।
शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि छत्तीसगढ़ समस्या ग्रस्त प्रांत बन गया है। यहां सरकार ने इतने घोटाले किये हैं कि अब देश के लोग भी कहने लगे हैं कि छत्तीसगढ़ का मतलब घोटाला स्टेट। पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि सरकार व्यवसाय में मस्त है, जनता पस्त है । पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपायी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लगातार मौत हो रही है। सरकार कुम्भकर्णी नींद में है। पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने कहा कि निगम आयुक्त छोटे व्यापारियो टेंट व्यवसायियो को सडक खोदने ख़राब करने पर दंडात्मक कार्यवाही की धमकी दे रहा है। ठेकेदार पूरा का पूरा सडक खा निगल रहे हैं उन्हें बगल में बैठा कर चाय पिलाया जा रहा है।
गरीबो का आशियाना उजा़ड़ा जा रहा है जिला प्रशासन मौन है। जब चुनाव आएगा तो वोट मांगने भाजपा नेता पहुंच जाएंगे। जिला प्रशासन भी सक्रिय हो जाएगा। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, जसबीर प्रदेश सचिव महेश दुबे, नेता प्रतिपक्ष शेख नाजिरुद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, शशि देवांगन, धर्मेश शर्मा, ऋषि पाण्डेय जसवीर गुम्बर ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में काग्रेस सचिव पंकज सिंह ,कृष कुमार यादव, रामशरण यादव,शैलेन्द्र जायसवाल रविन्द्र सिंह, पेंड्रा से इक़बाल सिंह, प्रमोद नायक,सीमा सोनी,ज़फर अली, सुभाष ठाकुर,अरविन्द शुक्ला,वीरेंद्र शर्मा, राकेश सिंह,स्वप्निल शुक्ला,दिवाकर दुबे,महेंद्र बोलर,भावेंद्र गंगोत्री,रवि ठाकुर,शिव नायडू,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और एकार्यकर्त्ता उपस्थित थे।