मुंबई।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में सगाई कर ली है। बता दें कि बीते महीने ही खबरें आई थी कि निक जोनास और प्रियंका ने सगाई कर ली है। आज दोनों ने मुंबई में रोका कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जोड़ा बहुत जल्द शादी कर सकता है।गौरतलब है कि कल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया था। इससे उन अफवाहों को बल मिला था कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है। बता दें कि गुरुवार रात को काले रंग की पोशाक में निक छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनास सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी ‘निक, भारत में स्वागत है’ के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है. ट्रेडिशनल पीले सलवार सूट में प्रियंका और सफेद कुर्ते पाजामें में निक बिलकुल देसी रंग में रंग गए है. दोनों के पीछे उनके नाम के पहले अक्षर लिखे हुए भी नजर आ रहे है. लगता है प्रियंका ने अपने रोके के लिए येलो थीम रखी है. बहन परिणीति भी पीले सूट में प्रियंका के घर पहुंची है.