बिलासपुर में पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में रमन सरकार का पुतला जलाएंगे कांग्रेसी

Chief Editor
1 Min Read
रायपुर ।  बिलासपुर में  मंगलवार को भजन कर रहे कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही और लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में काग्रेस की ओर से  रमन सरकार का पुतला जलाया जाएगा। बिलासपुर में न केवल कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बल्कि महिलाओं को और पत्रकारों को भी पुलिस की बर्बरता और दुर्व्यवहार का निशाना बनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पुलिस की बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि कांग्रेस जन और छत्तीसगढ़ की जनता इसका विरोध करेगी। उन्होने इसकी न्यायिक जाँच की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया संल के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि रमन सरकार के पुतला दहन के कार्यक्रम में सभी कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों ब्लॉक पदाधिकारियों मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल सहित  सभी प्रकोष्ठों विभागों सोशल मीडिया नगरी निकाय त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेस जनों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी ।
close