आचार संहिताः 150 से अधिक गुंडा बदमाशों पर गिरी गाज…पुलिस कप्तान की विशेष कार्रवाई…चाकूबाजों की खैर नहीं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर पुलिस ने गंडा बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर धर पकड़ शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने गुंडा बदमाशों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए 156 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन गुंडा बदमाशों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर गंडा बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ का व्यापक अभियान गंभीरता से चलाया जा रहा है।एसएसपी आरिफ शेख ने आदेश दिया कि बिलासपुर शहर समेत जिले के सभी गांव और शहरों में गुंडा बदमाशों और चाकूबाजों पर विशेष नजर रखा जाए।
               पुलिस कप्तान के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के गुंडे बदमाशों और चाकुबाजों पर एक साथ कार्यवाही की है। जिले के सभी संवेदनशील इलाक़ों में सर्चिंग पार्टी भेजकर धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया। व्यापक अभियान में लगभग 200 गुंडों  गिरफ़्तार किया गया है। 156 बदमाशों पर सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्यवाही की गयी है। इसके ्लावा 246 व्यक्तियों पर धारा 107/116 के तहत प्रतिबधात्मक कार्यवाही हुई है।
अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले में शांतिपूर्ण मतदान को ध्यान में रखते गुंडों बदमाशों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार चलाने का फैसला लिया गया है।
close