Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

अस्पताल की गन्दगी देख कर भड़के कलेक्टर,डॉक्टर को शो काज नोटिस

bhartidasan

Join WhatsApp Group Join Now

जांजगीर।कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने अचानक जिला अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था देखकर काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आज ड्यूटी से अनुपस्थित स्वीपर-मनोज, सुरेश, अनिल और भानु को हटाने तथा उनकी जगह साफ-सफाई कार्य के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मंगाकर नई भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रसूताओं से मुलाकात कर उनके नवजात शिुशुओं के स्वास्थ तथा इलाज आदि के बारे में जानकारी ली।

                   कलेक्टर ने डिस्चार्ज होने जा रही मुनुन्द की प्रसूता राधिका कुरमी से जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के बारे में चर्चा की। राधिका द्वारा राशि नहीं मिलने की जानकारी देने पर डॉ. भारतीदासन ने संबंधित डॉ. को तत्काल बुलाकर जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि का चेक जारी कराने के निर्देश दिए हैं।

                  उन्होंने कहा है कि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना की राशि समय पर प्रदान करें, ताकि डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल न आना पड़े। पोस्टमार्टम के लिए आए एक मृतक के परिजन द्वारा यह बताने पर कि वे लोग काफी समय से आए हैं, पर अभी पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ, इस पर कलेक्टर नाराज हुए और उन्होंने तत्काल पोस्टमार्टम शुरू करने के निर्देश दिए।

                  डॉ. भारतीदासन ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं कराया जाना चाहिए। कलेक्टर ने पोस्टमार्टम के समय पर उपस्थित नहीं रहने पर डॉ. नवल किशोर ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए चिन्हांकित रिहेबिलिटेशन सेंटर स्थल का भी निरीक्षण किया।

close