Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चों की मौत–घर में पसरा मातम…दो अलग अलग गांव के थे बच्चे

आईके ऐलसेला,पुलिस अधीक्षक,बालोद (Balod),एमएल कोटवानी ,भारतीय पुलिस सेवा (IPS),Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg police

cg_policeबिलासपुर— कोटा थाना क्षेत्र के नवाडीह में गणेश विसर्जन के दौरान दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक बच्चे दो अलग अलग गांव से थे। गणेश विसर्जन करने नवाडीह तालाब आए। इसी दौरान भगद़ड में दोनों बच्चे में डूब गए। एक की लाश रात को दूसरी का शव सुबह बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                            कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। सूचना मिलने के बाद बिलासपुर से नगरसेना के जवानों को बुलाया गया। एक बच्चे की लाश शाम को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे मासूम की लाश को सुबह ढूंढ कर निकाला गया।

                   जानकारी के अनुसार नवाडीह तालाब में आसपास से गांव के लोग गणेश भगवान का विसर्जन करने पहुंचे। नवाडीह की टोली भी गणेश विसर्जन करने पहुंची। इसी दौरान नवाडीह निवासी लोकेश मरावी उम्र 9 साल की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। अमाली गांव से गणेश विसर्जन करने अपने साथियों के साथ आशीष यादव भी आया। 8 साल के मासूम आशीष यादव भी तालाब में डूब गया।

                    तालाब में डूबने की खबर मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी। देर रात को लोगों ने पुलिस के सहयोग से आशीष यादव को मृत अवस्था में ढूंढ निकाला। जबकि लोकेश मरावी के शव को आज सुबह नगर सेना के जवानों ने तालाब से निकाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मासूम की लाश को पोस्मार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।

 

close
Share to...