मेरा बिलासपुर

चाईल्ड हेल्प लाईन चौक की खोज…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20150717_174600बिलासपुर—मेयर इन कांउसिल के बैठक में आज दो प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक तक सड़की चौड़ीकरण और शहर के किसी एक चौराहे को “1098- चाइल्ड हेल्प लाईन” नाम देने का निर्णय लिया गया। चौराहे का नामकरण सर्वे के बाद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीन चौराहों का चुनाव कर लिया गया है। जल्द ही इसमें से किसी एक चौराहे का नाम चाईल्ड हेल्प लाईन के नाम से जाना जाएगा।

                महापौर किशोर राय की एमआईसी बैठक आज कई मायनों में निगम अधिकारियों के लिए लम्बे समय तक याद रहेगा। बैठक में आज महापौर ने कमिश्नर समेत किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ा। बैठक के दौरान बारी बारी से विभागवार काम काज की समीक्षा भी हुई।

                   देर से शुरू हुई और देर तक चली एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पेश होने से पहले किशोर राय ने अधिकारियों से काम काज की जानकारी लेने के साथ डांट भी पिलाते रहे। उन्होंने निगम अभियंता भागीरथी वर्मा को डांटते हुए कहा कि काम में पारदर्शिता यदि नहीं होगी तो कार्रवाई होगी। एक मामले में महापौर ने भागीरथी से कहा कि बिना परामर्श और आदेश से पाइप बदलने का काम किया है। उन्होंने किसी से इस मामले में परामर्श लेना उचित क्यों नहीं समझा। महापौर का तेवर आज कुछ अलग ही नजर आया।  उन्होंने बारी बारी से सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगा। स्वास्थ्य अधिकारी ओंकार शर्मा से कहा कि लापरवाही पर नियंत्रण रखें। अन्यथा गैरजिम्मेदारना हरकत उनके लिए भारी पड़ सकती है। शर्मा से महापौर ने दो टूक कहा कि निगम के कितने वार्डां में स्वास्थ्य शिविर लगाए गये हैं। इस समय उन वार्डों की क्या हालत है। शर्मा इसका उत्तर देते उसके पहले किशोर राय ने बारी बारी से उनकी कार्यशैली की मिल रही शिकायत को गिना दिया।

आप ने ली नशे से आजादी की शपथ

                महापौर ने कमिश्नर को भी तल्ख अंदाज में समझाइश दी कि अधिकारियों की गतिविधियों पर वे सतत निगरानी रखें। नगर की सफाई से लेकर स्वास्थ्य और पानी से लेकर अन्य व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाएंगे।

               बैठक में दो प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। महाराणा प्रताप चौक से लेकर राजीव गांधी चौक तक सड़क चौड़ीकरण का ठेका आनंदी बिल्डर को दिया गया है। इसमें कुल एक करोड़ 36 लाख से अधिक रूपए खर्च होंगे।

              बैठक में दूसरे प्रस्ताव 1098 चाईल्ड हेल्प लाइन चौक घोषणा करने का निर्णय लिया गया। लेकिन किस चौक को यह दर्जा मिले बैठक में तय नहीं हो पाया। लेकिन चौक के लिए भारत के निर्देशों को पालन करने का निर्णय जरूर लिया गया। महापौर ने बताया कि चाईल्ड हेल्पलाइन चौक में दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। चौक के चारों तरफ बोर्ड लगाया जाएगा। बोड में गोद में बच्ची लिए हुए एक महिला और छोटे-छोटे बच्चों की तस्वीर भी भी रहेगी।

अभी चौक का निर्णय पर होगा विचारIMG_20150707_111111

              एमआईसी में शासन के निर्देशानुसार चौक घोषित करने का निर्णय ले लिया गया है। सर्वे के बाद जल्द ही किसी एक चौक को 1098- चाईल्ड हेल्प लाइन घोषित किया जाएगा। हमने देवकीनंदन दीक्षित, सत्यम चौक, गांधी और नेहरू चौक में से एक चौक को चुनने का निर्णय लिया है।

                                                                                                                 किशोर राय…महापौर..नगर निगम बिलासपुर

फिर तो...पूरी दुनिया से मिली पीएम को बधाई....अमर ने कहा...मनाएंगे सेवा सप्ताह...जीतकर ही रहेंगे निकाय चुनाव...

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker