31 जनवरी मध्य रात्रि से धान खरीदी पर ताला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

dhan2बिलासपुर—जनवरी के अन्तिम तारीख के मध्य रात्रि तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। उसी समय तौलकर हितग्राहियों का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिले के 93 समितियों के सभी 130 धान खरीदी केन्द्रों में 31 जनवरी के मध्यरात्रि के बाद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम बंद हो जाएगा। प्रभारी कलेक्टर जे.पी. मौर्य ने बताया कि सभी समिति प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि धान का उठाव तेजी से करें। खरीदी के बाद भुगतान भी किया जाए।

              जे.पी मोर्य ने बताया कि जिले में अभी तक 35 लाख 38 हजार164 टन धान खरीदी हुई है। खरीदी केन्द्रों में 29740.77 टन धान उठाव होना बाकी है। 370000 टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 171 मिलर्स को 42 हजार 1800 टन मिलिंग की अनुमति दी गयी है।

                 सभी मिलर्स ने समितियों से 21 हजार 33 सौ 08 टन धान का उठाव किया है। जिले में 81 हजार 6 56 पंजीकृत किसान हैं। 869 हेक्टेयर रकबा धान खरीदी के लिए पंजीकृत किया गया है।

close