अधिकारियों के साथ विधायक ने किया मौके पर निरीक्षण..कहा सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट..गुणवत्ता के साथ करें काम.. कहा लोग घर घर लगाएं हर्बल पौधे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- अरपा पर दोनों बैराज को वित्तीय अनुमोदन मिलने पर नगर विधायक खुशी जाहिर की है। विधायक अपने कांग्रेस नेता साथियों के साथ प्रस्तावित निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करने पहुचे। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ काम काज को लेकर बातचीत भी कही। उन्होने दुहराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में किसी प्रकार की गुणवत्ता को लेकर उत्पन्न लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
 
                अरपा पर प्रस्तावित दोनों बैराज को सीएम से वित्तीय अनुमति मिलने के बाद नगर विधायक शैलेष पाण्डेय अचानक प्रस्तावित स्थल पहुंचे। शैलेश पाण्डेय ने बताया कि अरपा पर प्रस्तावित दोनो बैराज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री ने अरपा में दो बैराज बिलासपुर को बतौर सौगात में दिए है। घोषणा पत्र में किए गए अरपा विकास के वादे को सरकार ने पूरा किया है। साथ ही विधानसभा में उनकी मांग को प्राथमिकता से लेते हुए ना केवल शिवघाट और पचरी घाट में बैराज निर्माण का एलान किया। बल्कि 100 करोड़ का वित्तीय अनुमोदन भी किया है। 
 
          शैलेश पाण्डेय ने जानकारी दी कि एक बैराज शिवघाट में और दूसरा पचरी घाट में बनेगा। जल संसाधन विभाग ने कामकाज शुरू भी कर दिया है। बैराज बनाने से पूर्व ड्रिलिंग कर पता लगाया जा रहा है कि कहाँ तक नदी के नीचे मजबूती से निर्माण करना होगा। ताकि बैराज को दीर्घकालिक मजबूती मिले। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी के अलावा वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, वन मंडल अधिकारी, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने अपने अपनी नजरिए को  भी रखा। 
 
हर्बल पौधों का विधायक ने किया वितरण
 
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने गुरूवार को वन विभाग और वन औषधि बोर्ड के कार्यक्रम में शिरकत किया। पाण्डेय ने हर्बल समेत अन्य जरूरी पौधे का वितरण किया। नागरिकों को हर्बल और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले पौधों का अधिक से अधिक संख्या में रोपण करने की बात कही। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य वन  संरक्षक, वन मंडल अधिकारी औषधि बोर्ड के अध्यक्ष  और वन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी के अलावा कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close