अपहरण काण्डः विराट की ताई नीता सराफ सलाखों के पीछे…स्वीकार किया जुर्म…घर बैठे अपराध को कर रही थी ऑपरेट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–गहन पूछताछ के बाद विराट अपहरण काण्ड के मास्टर माइंड में से एक नीता सराफ को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने नीता सऱाफ को मामले में खुलासा के एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार नीता सराफ घर की भेदिया होेने के साथ ही विराट के अपहरण कथा में सूत्रधार थी। पुलिस पूछताछ में नीता ने जुर्म कबूल कर लिया है। आज कोर्ट में पेश करने के बाद केन्द्रीय जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           विराट अपहरण काण्ड में अपराधियों के साथ षड़यंत्र रचने वाली नीता सराफ को पुलिस ने आज भेज दिया है। बताते चलें कि नीता सराफ विराट सराफ की बड़ी मां यानि ताई है। नीता सराफ का पति विराट सराफ के पिता विवेक सराफ का चचेरा बड़ा भाई है। नीता सराफ अपने पति दिलीप सराफ के साथ गोडपारा में रहती है। घटना क्रम के बाद वह लगातार विवेक सराफ के घर पर थी। विराट की मां और परिवार को सांत्वना देने वालों में शामिल थी।

                 दो दिन पहले पुलिस खुलासे में आईजी प्रदीप गुप्ता ने बताया था कि अपहण काण्ड की घटना में पांच व्यक्तियों के अलावा एक महिला भी शामिल है। तात्कालीन समय आईजी ने महिला का नाम बताने से इंंकार कर दिया था। उन्होने कहा कि नाम सामने आने से जांच पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा उससे कुछ जरूरी पूछताछ भी होना है। पुलिस ने दो दिनों तक गहन पूछताछ के बाद आज नीता सराफ को कोर्ट में पेश कर सेन्ट्रल जेल भेज दिया है।

                                          जानकारी देते चलें कि नीता सराफ अपहरण के दौरान घर की एक एक गतिविधियों की जानकारी आरोपियों तक पहुंचा रही थी। आरोपियों की तरफ से फिरौती मांगे जाने की खबर भी उसे थी। क्योंकि उसी ने आरोपियों से सम्पर्क में रहते हुए बताया कि विवेक और उसके परिवार में कुल और कितनी चल अचल सम्पत्ति है। जबकि इसकी जानकारी मीडिया को नहीं थी।

इधर गुप्त जानकारी होने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। काल ट्रेस होने के बाद पुलिस ने नीता को तत्काल हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने नीता को उसके सरकारी ससुराल भेज दिया गया।

न्यायिक रिमाण्ड में नहीं लिया गया

एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि नीता से इन दो दिनों में पर्याप्त पूछताछ हुई। इसलिए जरूरत  नहीं हुई कि उसे न्यायिक रिमाण्ड में लिया जाए। नीता पर अन्य अपहरण कर्ताओं की तरह धारा  363 ,365, 120 के तहत चार्ज किया गया है। ओपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल फरार दोनों आरोपियों की तलाश हो रही है। उम्मीद है किन दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close