इण्डोनेशिया में बिलासपुर का नाम..मसीह बने ओवर आल चैम्पियन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Image_-7 बिलासपुर—भारतीय वन सेवा मुख्य वन संरक्षक अधिकारी सत्यप्रकाश मसीह ने इण्डोनेशिया के जावा में बिलासपुर और प्रदेश का नाम एक बार फिर ऱोशन किया है। सत्यप्रकाश मसीह ने एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीतकर ओव्हर आल चैम्पियन का खिताफ हासिल किया है। सत्यप्रकाश मसीह बिलासपुर में मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी और क्षेत्र संचालक अचानकमार टाईगर रिज़र्व में पदस्थ हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  भारतीय वन सेवा के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी सत्यप्रकाश मसीह ने जावा में देश और जिले का नाम रोशन किया है। सत्यप्रकाश मसीह ने एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चार गोल्ड मेडल हासिल कर ओवर हाल चैम्पियन का खिताब जीता है। एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2017 का आयोजन 1 मई से 5 मई के बीच वेस्ट जावा इण्डोनेशिया में किया गया। इसमें एशिया के धुरंधर पावर लिफ्टरों ने शिरकत किया। सत्यप्रकाश मसीह ने विभिन्न वर्ग में चार गोल्ड मेडल हासिल किया।

                                       सत्यप्रकाश मसीह ने जावा में आयोजित एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियन में स्क्वाट गोल्ड,  बेंच प्रेस गोल्ड, डेड लिफ्ट गोल्ड और ओवर आॅल गोल्ड जीता है। कुल 4 गोल्ड मैडल जीतने पर ओवर आॅल चैम्पियन का खिताब भी अपने नाम किया।

                     सत्यप्रकाश मसीह की सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश और वन विभाग के कर्मचारियों ने बधाई दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश और वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि देश और बिलासपुर आने पर उनका फूल माला से स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि विश्वस्तर के पावर लिफ्टिंग अधिकारी को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित हैं। हम लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।Image_-4

                      बिलासपुर पहुंचने पर अचानकमार टाइगर रिज़र्व और वन्यप्राणी विभाग के सभी कर्मचारियों ने सत्यप्रकाश मसीह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अजय सिंह, अनूप श्रीवास्तव, निरंकार तिवारी, दीपक मधुकर बल्लाल, तिलक राम श्रीवास, भानू प्रताप सिंह, संजीव राॅवल, हेमा, आकृति, प्रकाष, षिवपूजन, नारद, राजेन्द्र शुक्ला, आषुतोश शर्मा ने मसीह को बधाई दी।

अकादमी खोलने की इच्छा

                    हमेशा की तरह अपनी उपलब्धियों पर मौन रहने वाले सत्यप्रकाश मसीह ने बताया कि उनकी इच्छा प्रदेश और खासतौर पर बिलासपुर में एक अकादमी खोलने की है। एक दिन यह सपना जरूर पूरा होगा। इसमें खर्च बहुत आएगा। सरकार से सहयोग की उम्मीद करूंंगा। मसीह ने बताया कि लगातार साधना और मेहनत से सफलता हासिल होती है। क्षेत्र कोई भी हो लेकिन लगन का होना बहुत जरूरी है। बिना लगन के कोई भी काम आसान नहीं होता है।

                                                        सीजी वाल को मसीह ने बताया कि पावर लिफ्टिंंग का खेल बहुत महंगा और मेहनत का है। बहुत लोग सीखने आते हैं। लेकिन कुछ महीने और साल के बाद प्रयास करना छोड़ देते हैं। यदि लगातार प्रयास किया जाएगा तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होने बताया कि भिलाई दुर्ग के बच्चों से बहुत उम्मीद है। एक दिन वहां से कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। मेरी तलाश है अच्छे जूझारू नौजवानों की। जो इस विधा को चुनौती के रूप में ले। प्रदेश और शहर का नाम रोशन करे।

close