कण्डेल से चलकर गांधी मैदान में खत्म हुई पदयात्रा…सीएम ने किया संबोधित..ब्लाक में 11 अक्टूबर से होगी पदयात्रा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– प्रदेश के कोने कोने में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मोहन मरकाम की अगुवाई में पदयात्रा में कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता गांव गांव पहुंचकर गांधी के संदेश को पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     दो अक्टूबर गांधी जयंती से धमतरी के कंडेल से प्रारंभ होकर समापन 10 अक्टूबर को रायपुर गांधी मैदान में हुआ। यात्रा के अंतिम दिन बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रदेश सचिव महेश दुबे विधायक शैलेष पाण्डेय विधायक रश्मि सिंह जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर प्रदेश पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू यादव प्रदेश सचिव प्रमोद नायक संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,शहर महामंत्री धमेश शर्मा देवेन्द्र सिंह बाटू भी शामिल हुए।

                             यात्रा में शामिल सभी नेता रायपुर स्थित गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान आयोजित सभा को प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। अभय नारायण राय ने बताया कि विधायक शैलेष पाण्डेय और रश्मि सिंह 4 अक्टूबर को गांधी पदयात्रा में शिरकत किया था। प्रदेश के सभी ब्लाकों मेें 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक यात्रा चलेगी। बिलासपुर के सभी ब्लाकों में 9 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर यात्रा की रूपरेखा बना ली गयी हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदयात्रा
          11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधी की प्रतिमा में मल्यार्पण कर अरविन्द पदयात्रा आरंभ होगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बताया कि पदयात्रा गाँधी चौक से पुराना वार्ड क्रमांक 33 मधुबन, नारियल कोठी,दयालबंद से होते हुए वार्ड क्रमांक 38 जगमल चौक में समाप्त होगी। मध्य बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के पदयात्रा में कांग्रेस विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, लोकसभा, विधान सभा, महापौर प्रत्याशी शिरकत करेंगे। प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों,कांग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण,पार्षद,पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी,जोन, सेक्टर, बुथ कमेटी, वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी रहेंगे।
close