कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया सौरमंडल

Chief Editor
1 Min Read

deawrikhurd 2

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर । कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बुदवार को  तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम देवरीखुर्द स्थित माॅडल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 6वीं एवं 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों से उनके विषय से संबंधित सवाल-जवाब किये। कक्षा 6वीं के बच्चे विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे थे, कलेक्टर ने उनसे ज्ञानेन्द्रियों (सेन्स आर्गन) के बारे में पूछा और उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तथा इसके बारे में स्वयं विस्तृत जानकारी दी। यह ज्ञान पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

इसी तरह उन्होंने 8वीं कक्षा के बच्चों से सौरमंडल के बारे में पूछा। उन्होंने ब्लैकबोर्ड में चित्र बनाकर सौरमंडल में ग्रहों की स्थिति बताई और ग्रहों के नाम पूछे। बच्चों ने ग्रहों की स्थिति के अनुसार ग्रहों का नाम सही-सही बताया जिससे कलेक्टर प्रसन्न हुए। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि थ्योरी के साथ-साथ बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी दें। कलेक्टर ने इस दौरान माॅडल स्कूल के बारे में आवश्यक जानकारी ली। गणवेश, पाठ्य-पुस्तक वितरण के बारे में उपस्थित शिक्षकों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर खुले में शौच मुक्त ग्राम देवरीखुर्द में निरीक्षण हेतु पहुंचे थे। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एसडीएम कोटा  राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

close