कांग्रेस नेताओं ने कहा पीएम झूठ बोल रहे..सलाम दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि..पूछा..56 इंच कब देगा जवाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—–जिला कांग्रेस कमेटी और सभी ब्लाक संगठन ने 26 जून को शहीद सलाम दिवस मनाया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजली दी। इस दौरान सभी ने अपनी भावनाओं को भी सामने रखा।

.

             जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने संयुक्त रूप से 26 जून को शहीद सलाम दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में किया गया। नेताओं ने महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजली भेंट कर लद्दाख के गलवान शहीद 20 जवानों को मौन श्रद्धांजलि दी और मोमबत्ती जलाया।

          जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि 1967 लगभग आधी सदी गुजरने के  बाद चीन ने भारत की ओर देखने का दुस्साहस किया है। इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र सरकार की असफल विदेश नीति,  कमजोर दृढ़इच्छाशक्ति के चलते चीन ने भारतीय सीमा में ना केवल घुसा बल्कि देश की रक्षा करते हुए 20 जवान शहीद हो गए।

            प्रधानमंत्री 15 जून की घटना के बाद भी देश को गुमराह कर रहे हैं। बयान दे रहे हैं कि चीन के सैनिक भारतीय  भू-भाग में नही घुसे है। कब्जा भी नहीं किए हैं। सच तो यह है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं। 

                              शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते है कि उनके पास 56 इंच का सीना है।  2014 में उ्न्होने कहा था कि एक सैनिक के बदले 10 सिर लाएंगे। जो आंख भारत की ओर उठेगा उसे निकाल दिया जायेगा।  6 साल में नेपाल जैसा देश हमें आंख दिखा रहा है। हमारी जमीन हड़प रहा है। पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उलंघन कर रहा है।  चीन गलवान और पेंगोंग तक घुस गया है। 15 जून की घटना ने मेजर बी. संतोश बाबू, बिहार रेंज के 16 जवान समेत बस्तर के नवजवान सिपाही गणेश कुंजाम शहीद हो गए।  हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते है।

               शहीद सलाम श्रद्धांजली कार्यक्रम को पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर संचार विभाग के सदस्य विभोर सिंह, प्रदेष प्रवक्ता अभयनारायण राय, कार्यकारणी सदस्य विश्णु यादव, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाष बाजपेयी, सियाराम कौशिक, भुनेश्वर यादव, शख नजरूद्दीन एस.एल. रात्रे सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, ऋशि पाण्डेय तैय्यब हुसैन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, अजय यादव, राकेश सिंह, सीमा पाण्डेय, अनिता लव्हात्रे, शहजादी कुरैशी, शिल्पी तिवारी, ने संबोधित किया।

              कार्यक्रम में सुभाष ठाकुर, सीताराम जायसवाल, मनीष गढेवाल अमित सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद हफीज, राजेश शर्मा, गणेश रजक, नीरज सोनी, वीरेंन्द्र सारथी, प्रतीमा सहारे, कमलेश लव्हात्रे, सूर्यमणी त्रिपाठी, नसीम खान, शेख असलम, जावेद मेमन, दिनेश सूर्यवंशी अनील पाण्डेय, अजय काले, श्याम कश्यप, मुकेश , सोहेल खान, विकास दुबे, क्रांति भारद्धाज, रीता मजुमदार, सुशीला खजुरिया, प्रशांत यादव, मोतीलाल कुर्रे, जयपाल निर्मलकर मौजूद थे।

TAGGED: , ,
close