गणतंत्र दिवसः फायनल रिहर्सल की फारिहा आलम ने ली सलामी…एसपी कलेक्टर के साथ की परेड निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—गणतंत्र दिवस समारोह की फायनल रिहर्सल गुरूवार को पुलिस लाईन मैदान में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दिकी ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के पहले फायनल रिहर्सल की सलामी ली। समारोह में मुख्य अतिथि  ने ध्वजारोहण किया। परेड कमाण्डर ने राष्ट्रीय सलामी दी। इस दौरान सभी जवानों ने परम्परानुसार सैल्यूट किया। दर्शकों ने भी कार्यक्रम का आनन्द लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   26 जनवरी को आयोजित होने वाले गमतंत्र दिवस समारोह के पहले पुलिस मैदान में मुख्य समारोह में होने वाले कार्यक्रम का गुरूवार को विधिवत फायनल रिहर्सल किया गया। फायनल रिहर्सल की सलामी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी फारिहा आलम सिद्धीकी ने ली। इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि फारिहा आलम सिद्धीकी ने ध्वाजारोहण किया। परेड कमाण्डर ने सलामी दी। जवानों ने सैल्यूट किया। परेड कमाण्डर ने  मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।

                          मुख्य अतिथि ने दर्शनकार में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्शनकार में मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे। परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जवानों  ने हर्ष फायरिंग की।

                 रिहर्सल के दौरान पहले हर्ष फायर पर राष्ट्रगान की धुन पर पहला भाग बैण्ड बजाया गया। द्वितीय हर्ष फायर पर राष्ट्रगान की धुन पर दूसरा भाग और तीसरे हर्ष फायर पर पूरे राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान किया। जवानों ने भी गणतंत्र को सलामी दी। तीन बार राष्ट्रपति की जय के नारे लगाये गये।

               मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि ने परेड में शामिल कमाण्डरों से परिचय लेने के बाद ग्रुप फोटो के कार्यक्रम में शामिल हुई। समारोह में डाॅग शो का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित डाॅग्स ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान और नक्सली हिंसा में शहीद परिवारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। स्कूली बच्चों ने मास पीटी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंतिम में विभिन्न विभागों की झाँकियों का प्रदर्शन किया गया। पुरस्कार वितरण किया गया। फाईनल रिहर्सल में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

                      बताते चलें कि इस बार पुलिस मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह सलामी लेंगी।

close