जब SECL अधिकारियों ने लिया संकल्प…कहा ईमानदारी से करेंगे काम…बताया भ्रष्टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—भारत सरकार के निर्देश पर एसईसीएल मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रों में 29 अक्टूबर 3 नवंबर 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 अक्टूबर को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में एसईसीएल कर्मियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर संकल्प लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       एसईसीएल भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के आरंभ में निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी.शर्मा ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र के समीप दीप प्रज्जवलन किया। माल्यार्पण कर शक्ति और सामर्थ्य के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का एलान किया।

                   कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संदेश का पठन महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन वी.पी.सिंह ने किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के संदेश का पठन महाप्रबंधक सीएसआर पी.के. सिंह ने किया। सेन्ट्रल विजिलेंस कमीशन के.वी. चैधरी के संदेश को महाप्रबंधक सतर्कता के.आर. राजीव ने दुहराया। निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा ने सतर्कता जागरूकता शपथ का वाचन किया। उपस्थित लोगों ने समवेत स्वर में संकल्प को दुहराया।

              निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि निर्धारित नियमों का पालन कर समुचित तरीके से कार्य सम्पादित किया जाए। उन्होने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाशा डाला। झा ने कहा कि हमें मिलकर उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करना होगा।

                                                    निदेशक तकनीकी  संचालन कुलदीप प्रसाद ने कहा कि दैनिक कार्यों में सतर्कता सुनिश्चित करना हर कर्मी का नैतिक दायित्व है। मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा ने कार्यक्रम के उद्धेश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि किसी भी देश के विकास में भ्रष्टाचार बहुत बड़ा गतिरोधक है। भारत जैसे विकासशील देश के लिए भ्रष्टाचार घातक है। हमें हमेशा ही अपने कार्य निष्पादन के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आव्हान किया कि सभी स्तर के अधिकारी प्रबंधन और सी.वी.सी. के गाइड लाईन्स, मैनुअल्स का गंभीरतापूर्वक पालन करना होगा। ऐसा करने से कार्य-निष्पादन में आसानी होगी।

            इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम संचालन आर.एस. राव वरीय प्रबंधक कार्मिक/सतर्कता किया। सफल आयोजन के लिए अरूण कुमार श्रीवास्तव सतर्कता विभाग ने दिया।

                    एसीसीएल जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बहतराई स्थित स्टेडियम में 7 एमपी बटालियन के सीनियर और जूनियर डिवीजन के केैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कुल 550 नेशनल केडेट कोर के बच्चों के कैम्प में सतर्कता जागरूकता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आर.एस. राव वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक/सतर्कता और आर.के. भरत उप प्रबंधक सर्वे/सतर्कता समस्त एनसीसी कैडेट्स को ’’सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी’’ की शपथ दिलाएंगे।

close