जुआ खेलते हिरासत में कांग्रेस पार्षद..लाखों रूपए जब्त..मोबाइल बरामद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20161029-WA0373 बिलासपुर—बिलासपुर विशेष पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह छापामारIMG-20161029-WA0396 कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते दो पार्षदों समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को जुआरियों के पास से भारी मात्रा में रकम समेत काफी संख्या में मोबाइल मिली है। सभी लोगों से थाने में पूछताछ चल रही है। जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए अलग अलग जगहों से जुआरियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार जुआरियों में कुछ सफेदपोशों का भी नाम है। नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश में मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

                  लखन पटले ने बताया कि थाना सरकंडा स्थित शिवम विहार में पुलिस की विशेष टीम ने एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से करीब दो लाख से अधिक रूपया बरामद किया है। जुआरियों के पास से बावन परी के अलावा 9 कीमती मोबाइल भी मिले है।

 लखन पटले ने बताया कि हिरासत में लिए गए जुआरी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपना खुफिया तंत्र बीछा रखा था। लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया था कि किसी को कानों कान खबर ना हो। हम काफी हद तक अपने अभियान में सफल भी रहे है। हिरासत में लिए गए दो जुआरी राजेन्द्र शुक्ला और तैयब हुसैन की कांग्रेस में तेजतर्रार पार्षदों में गिनती होती है।

                          लखन पटले ने बताया कि मुखबीर की सूचना में जुआरियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई में हर्ष शर्मा शुभम् विहार, परदेशी कोशरिया पिथौरा महासमुंद, शत्रुघ्न मरावी पिथौरा महासमुंद,शालीन्द्र मारकन्डेय पटेवा महासमुंद, राजेश शर्मा अशोक नगर,राजू ऊर्फ चन्द्रशेखर अशोक नगर सरकंडा,अश्वनी पाण्डेय मिनोचा मुंगेली रोड,राजेश शुक्ला जबड़ापारा,तैयब हुसैन पार्षद निराला नगर।

कांग्रेस के पार्षद

        IMG-20161029-WA0233              सरकंडा क्षेत्र में जुआ खेलते हिरासत में लिए गए दो पार्षदों की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में होती है। राजेश शुक्ला जबड़ापारा के रहने वाले हैं। सरकंडा पार क्षेत्र के लोकप्रिय वर्तमान पार्षद हैं। तैयब हुसैन निराला नगर इमलीपारा क्षेत्र के पार्षद हैं। पूर्व मेयर के कार्यकाल में एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। तैयब हुसैन की गिनती कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में होती है।

हिरासत में 25 जुआरी

                         सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में भी जुआरियों के खिलाफ विशेष टीम ने अभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार बिड़ी कालोनी, पंचशील कालोनी, कुन्द्रपारा,संतोषी मंदिर,आदर्श नगर,नयापारा में मिलाकर 30 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जुआरियों के पास से करीब पचास हजार रूपए फड़ से नगद मिले हैं। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देवरीखुर्द में भी कार्रवाई

                समाचार लिखने तक जानकारी मिली है कि पुलिस ने देवरीखुर्द में जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया है। कुछ लोगों को हिरासत मे भी लिया गया है। मामला देर रात का है। जुआरियों के पास से पुलिस को क्या कुछ मिला है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पायी है।

close