जैविक खेती को बढ़ावा देने बिलासपुर में अच्छी शुरूआत-अमर

Shri Mi
3 Min Read

IMG-20160703-WA0063बिलासपुर।किसानों को जैविक खेती के लिए बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर के मेगनेटो शाॅपिंग माॅल में स्थापित जैविक उत्पादनों के स्टाॅल फार्म डायरेक्ट का शुभारंभ नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर में अच्छी शुरूआत की गई है। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक लाख कैंसर मरीज है। गांव एवं शहर के हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हैं। यह बीमारी खाद्य पदार्थों में विभिन्न रासायनों के उपयोग के कारण तेजी से बढ़ रहा है। हमें स्वस्थ रहना है तो खान-पान को भी शुद्ध और अच्छा रखना होगा। फल-सब्जी में बहुतायत से रसायनों का उपयोग हो रहा है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रतिस्पर्धा के इस युग में किसान कम से कम कीमत में अधिक से अधिक उत्पादन करना चाहता है। हमारी प्रवृत्ति भी ऐसी है जहां कम रेट में मिले वहां खरीदना चाहते हैं। इससे कुछ पैसों की बचत तो होती है, लेकिन इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। हमारी आबादी के हिसाब से जो पशुधन हमारे पास उपलब्ध है, उसमें 50 प्रतिशत आबादी को दूध नहीं मिलता है। दूध की कमी को कृत्रिम दूध बनाकर पूरा किया जा रहा है।

                     कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि शाॅपिंग माॅल में शहर के हर वर्ग के लोग आते-जाते हैं, इसको ध्यान में रखकर यह बाजार प्रारंभ किया गया है। शुरूआत में 3-4 किसानों के उत्पाद रखे गये हैं। धीरे-धीरे अन्य किसानों को भी इससे जोड़ा जायेगा। किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिले। यह इस मार्केट का मुख्य उद्देश्य है। बिलासपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जैविक खेती के उत्पादन से किसानांे की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मार्केट में खरीददारी के लिए प्रीपेड कार्ड की व्यवस्था की गई है। जागरूक नागरिक इस व्यवस्था में सहयोग दे, जिससे किसानों को भरोसा होगा और वे अधिक से अधिक जैविक खेती करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close