ट्रैक्टर पर सवार होकर कांग्रेसियों ने मांगा भारत बंद का समर्थन,PCC उपाध्यक्ष व मेयर ने कहा-केंद्र को वापस लेना होगा किसान विरोधी काला बिल

Shri Mi

बिलासपुर।पूरे देश मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में भारत बंद का आवाहन किया गया ।महापौर रामशरण यादव,कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने ट्रैक्टर में चढ़ कर व्यापारी बंधुओं और सभी नागरिकों से बंद का समर्थन मंगा।महापौर रामशरण यादव ने केंद्र के कृषि बिल को किसानों के हित में नही होने की बात कही।  किसान विरोधी काले कानून को नरेंद्र मोदी सरकार को वापस लेना होगा। बिलासपुर में जिला और शहर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस किसान कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवा दल एनएसयूआई और सभी कांग्रेस के साथियों ने सड़क में उतरकर सभी इस बंद का समर्थन मांगा । बिलासपुर के सभी व्यापारी बंधुओं और पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने में समर्थन भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

  अटल और मेयर ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई को मजबूत करने और किसानों के साथ न्याय हो सके इसके लिए सभी ने अपना साथ दिया है। नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन , तैय्यब हुसैन, एम आई सी मेंबर राजेश शुक्ला, भरत कश्यप, सीताराम जयसवाल, जुगल गोयल ,श्रीमती सीमा पाण्डेय सुश्री शहजादी कुरेशी, सुश्री स्वर्णा शुक्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, पार्षद सीमा घृतेश, अमित सिंह, साई भास्कर, रामप्रकाश साहू, आनंद डोरस, धर्मेश शर्मा, बाटू सिह, अशोक भंडारी, सभी कांग्रेस के साथी और निगम के पार्षद व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उपस्तिथ थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close