डोनेशन ऑन व्हील में नारायणपुर SDM व उनकी पत्नी ने किया अन्नदान,जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर।कोरोना वायरस (कोविड़-19) के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन ने दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों, निःशक्तजनों, आश्रयहीन लोगों के समक्ष भोजन और राशन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऐसे लोगों को भोजन की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अभियान में अपना योगदान देने के लिए आज सवेरे अपने काम की शुरूआत करने से पहले एसडीएम दिनेश कुमार नाग एवं उनकी पत्नी डॉ तृप्ति दिनेश नाग ने अन्नदान किया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

माड़ रक्षा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर जाकर लोगों से अन्नदान लिया जा रहा है। आज सवेरे डोनेशन ऑन व्हील्स की गाड़ी एसडीएम दिनेश कुमार नाग के घर पहुंची। जिसमें उन्होंने एक क्विंटल चावल, 30 किलो दाल और एक-एक बोरी आलू-प्याज दिया। उन्होंने जिले के अन्य लोगों से भी जरूरतमंेदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

बता दें कि कलेक्टर पी.एस.एल्मा के विशेष प्रयास से जिले में डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरूआत की गयी है। जिसमें जिले के इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा अपनी रूचि अनुसार रूपये अथवा अन्न्न का दान किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति/संस्था द्वारा सूचना देने पर डोनेशन ऑन व्हील उनके बताये गए पते पर जाकर उनसे डोनेशन प्राप्त करेगी। दान प्राप्त करने के बाद दानदाताओं को मौके पर ही धन्यवाद सह पावती प्रमाण-पत्र उपलब्ध करायी जाएगी।

डोनेशन ऑन व्हील्स में दान करने के इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था शंशांक तिवारी मोबाईल नंबर 94076-58070, अजय सरकार 94063-37609, विनय जैन 94792-65201, एसपी सूर्यवंशी 94060-00760, टेकेश्वर साहू 75871-96580 और दीपक 7587731299 से संपर्क कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close