तुलसी आज ज्यादा प्रासंगिक..पूर्व विधायक ने कहा..जब तक मानव जीवन..तब तक पढ़ें जाएंगे गोस्वामी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कोरोना वायरस संक्रमण के बीच शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बुद्धिजीवियों ने गोस्वामी तुलसी दास जयंती को बहुत ही सादगी से मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने अमर रचनाकार गोस्वामी की जीवन के साथ उनकी रचना धर्मिता पर प्रकाश डाला। 
 
           कोरोना संकट के बीच बुद्धिजीवियों ने अमर रचनाकार रामभक्त बाबा गोस्वामी तुलसी दास की जयन्ती को बेहद सादगी के साथ मनाया। तुलसी मित्र संस्था बिलासपुर के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शासन के दिशा निर्देशों का संजीदगी से पालन किया। कार्यक्रम का आयोजन राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बाबा गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर मल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। 
 
           कान्यकूब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राम प्रसाद शुक्ला,सचिव अरविन्द दीक्षित,कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने गोस्वामी तुलसीदास का  अभिषेक किया। इस दौरान ,मंत्रोचारण, पूजन, रोचना,मा ला, चंदन, भोग प्रसाद और आरती की प्रक्रिया का गंभीरता के साथ पालन किया गया।
 
              पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजयेपी ने गोस्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत तुलसीदास की रचनाधर्मिता सही मायनों में जमीान से जुड़ी हुई है। उन्होने अपने ग्रंथों में मानव जीवन के आदर्शों मूल्यों को स्थापित किया है। आज वहीं मूल्य विश्व समाज के केन्द्र में स्थित है। जिसका पालन आज पूरा विश्व समाज को करना पड़ रहा है। तुलसी की रचनाएं तात्काीन समय जितना प्रासंगिक थी..उससे कहीं ज्यादा आज प्रासंगिक हैं। और जब तक मानव जीवन रहेगा। तुलसी और उनकी रचना प्रासंगिक रहेंगी। उन्होने अपने ग्रंथों में समाज को उतारा है। बल्कि यह कहें कि उनकी रचनाओं से समाज का तानाबाना बुना है। 
 
       मौके पर उपस्थित सभी सदस्य राम प्रसाद शुक्ला,अरविन्द दीक्षित,प्रभात मिश्रा,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,मनोज शुक्ला,अखिलेश बाजपेयी,कैलाश नाथ मिश्रा,अमृतांत शुक्ला,बी महेश,राकेश गौराह,मनोज सिंह ठाकुर ,डीगू राव ने बाबा तुलसी दास रचित श्रीराम की स्तुति की । कार्यक्रम का  संचालन संयोजक अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने किया। भार प्रदर्शन संयोजक मनोज शुक्ला ने किया।
 
           इस दौरान पस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
close