बिलासपुर—- जिला पटवारी संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से तहसील का कामकाज प्रभावित हुआ है। जाति और निवास पत्र बनवाने छात्र भटक रहे हैं।
बीस सूत्रीय मांग को लेकर जिला पटवारी संघ मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पटवारियों के हड़ताल पर होने से विद्यार्थियों का निवास और जाति प्रमाण बनना बंद हो गया है। सीमांकन, बी-वन ,नकल खसरा के काम पेडिंग में हैं।
जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष संतोष ने बताया कि इस बार सरकार के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती है काम पर लौटने का सवाल ही नहीं उठता है। पाण्डेय ने बताया कि सरकार को मूल वेतनमान में सुधार और वर्तमान ग्रेड पे को 28 सौ करना ही होगा। राजस्व निरीक्षक के 100 प्रतिशत पद पटवारी कैडर से भर्ती किये जाने की मांग की है। नायब तहसीलदार के 50 प्रतिशत पद पटवारी और 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती किए जाएं।
सीमांकन, नक्शा,बी-वन का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। सतोष ने बताया कि छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। लेकिन कर भी क्या सकते हैं। स्कूल और कॉलेज में स्कालरशिप का फार्म भरा जा रहा हैं। छात्रों को स्कालरशिप के लिए जाति , निवास और आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। विद्यार्थी प्रमाण पत्र बनवाने पटवारी कार्यालय और तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।