देर रात 26 नए मरीज मिले,बलौदाबाजार से 24 केस,शुक्रवार को कुल पॉजिटिव 166

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।प्रदेश में शुक्रवार देर रात 10:00 बजे मिले आंकड़ों के अनुसार 26 नए करोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें बलौदा बाजार से 24 और दुर्ग से 2 मरीज मिले हैं। इस प्रकार शुक्रवार को कुल 166 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कुल पॉजिटिव केस 3832 हो गया है। वहीं एक्टिव केस 787 है।शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 125 है वही दो की मृत्यु हुई है।इसके पहले शुक्रवार साढ़े आठ बजे जारी बुलेटिन में 140 मरीजो की पुष्टि हुई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साढ़े आठ बजे के जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला रायपुर से शुक्रवार को 34 केस, नारायणपुर से 22 केस दंतेवाड़ा से 17 केस बिलासपुर से 13, राजनांदगांव, और बलौदा बाजार से 10-10 सरगुजा से 9,रायगढ़ से सात, दुर्ग बालोद जांजगीर चांपा से 3-3 बलरामपुर ,कोंडागांव व अन्य राज्य से 2-2 कोरबा बेमेतरा महासमुंद से 1-1 मरीजों की पुष्टि हुई है.जिला राजनांदगांव में कर्नाटक राज्य से आए कोरोनावायरस की ह्रदय घात से मृत्यु हो गई है।वहीं जिला रायगढ़ से कोरोनावायरस संक्रमित 26 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

close