नाराज विधायक ने कहा…आरोप साबित करें..अन्यथा करूंगा निष्कासन की मांग..चुनाव में किया हूं मेहनत

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- समाचार से जानकारी मिली है कि मेरी शिकायत की गयी है। मैने निकाय चुनाव में  पार्टी का कार्यकर्ता बनकर पसीना बहाया है। एक एक पार्षदों के लिए मेहनत किया है। सीएम से मेरे खिलाफ की गयी शिकायत निराधार है। बोलर को आरोप साबित करना होगा। अन्यथा संगठन से शिकायत करूंगा। पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग करूंगा। य़ह बातें बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कही। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी हो कि एक दिन पहले रविवार को प्रदेश महामंत्री की अगुवाई में नव निर्वाचित मेयर और सभापति सीएम भूपेश बघेल से आशीर्वाद लेने रायपुर गए। मुख्यमंत्री आवास में  मिलकर दोनों नेताओं ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरेन्द्र बोलर ने अपना दर्द सीएम के सामने जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बोलर ने विधायक की शिकायत की।

              खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। शैलेश पाण्डेय ने कहा कि यदि बोलर ने ऐसा कुछ कहा है तो आरोप निराधार है। बोलर को आरोप साबित करना होगा। मैने निकाय चुनाव के दौरान पसीना बहाया है। एक पार्षदों के लिए प्रचार किया है। जीतने में योगदान दिया है। यदि हराने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसे साबित करना होगा। पाण्डेय ने कहा कि मामले की शिकायत प्रदेश संगठन से करूंगा। आरोप साबित करें..अन्यथा पार्टी से निष्कासन की भी मांग करूंगा। सच तो यह है कि चुनाव के दौरान बहुत मेहनत किया है।

close