बिलासपुर—बोदरी नगर पंचायत पार्षद अपने कार्यालय में फांसी पर झूलकर आत्महत्या ली है। पार्षद का नाम राजकुमार साहू बताया जा रहा है। मृतक भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। आत्महत्या का कारण अभी तक किसी को नहीं मालूम है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।
जानकारी के अनुसार बोदरी नगर पंचायत पार्षद ने अपने निवास स्थित कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पार्षद का नाम राजकुमार साहू है। भाजपा समर्थित नेता राजकुमार साहू वार्ड क्रमांक 13 से चुनाव लड़ा था। घटना सुबह की बतायी जा रही है।
आत्महत्या की खबर साहू के परिजनों ने चकरभाठा पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू ने सुसाईड नोट भी नहीं छोड़ा है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। साहू घर चकरभाठा कैम्प में है। लोगों के अनुसार वह मिलसार व्यक्ति थे। उनकी उम्र करीब चालिस थी।