प्रदेश में दो बार हुईं सड़कें लाल…करूणा शुक्ला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20170107145838(1)बिलासपुर— आज जिला कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस नेत्रियों की खचाखच भीड़ देखने को मिली। नोटबंदी के खिलाफ भाषणवाजी के अलावा आम जनता से देश बचाने की अपील की। कार्यक्रम को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो बाई नेताम और पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने संबोधित किया। करूणा ने कहा कि देश की जनता को सांस लेना दुष्वार हो गया है। लोकतंत्र खरते में है। मात्र एक व्यक्ति ने देश को आर्थिक आपात लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बीस साल पीछे धकेल दिया है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए करुणा शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होने दावा किया है कि साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पत्रकारों से बातचीत करते हुए करुणा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। प्रदेश बंद के दौरान पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को जबरदस्ती पकड़कर जेल भेज दिया। करूणा ने बताया कि विमुद्रीकरण का फैसला अपरिपक्व फैसाला था। देश का किसान,नौजवान,मजदूर,महिलाएं,सब्जीभाजी उत्पादक नोटबंदी फैसले का दंश झेल रहे हैं। फैसले IMG20170107144350का जब कांग्रेस विरोध करती है तो पुलिस गाली देती है। महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। बावजूद इसके बताना चाहूंगी कांग्रेस के इरादे मजबूत हैं।

                 आज महिला कांग्रेस की भीड़ कारण वाणी राव के निष्कासन के कारण बढ़ गयी है के सवाल पर करूणा ने कहा कि कांग्रेस को किसी के आने जाने से फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस नेत्रियां देश की जिम्मेदार नागरिक हैं। आज नोटबंदी के खिलाफ विरोध में आयी हैं। 9 जनवरी को कलेक्टर का थाली बजाकर घेराव करेंगी।

                       नोटबंदी के बाद कांग्रेस को कुछ ज्यादा ही तकलीफ हुई है के प्रश्न पर  करुणा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को नक्सलवाद को खत्म करने,कालाधन को बाहर निकालने,देश को मजबूत करने से तकलीफ नहीं है। ऐसा होना भी चाहिए। कांग्रेस की तकलीफ की वजह अपरिपक्व निर्णय है। नोटबंदी के बाद 63 बार नीतियों में बदलाव किया गया। विमुद्रीकरण के पहले आरबीआई गवर्नर को विश्वास में नहीं लिया गया। किसान परेशान है.महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारों की लम्बी लाइन खड़ी हो गयी है। कांग्रेस को इस बात से तकलीफ है।

                                        प्रदेश मुखिया पर निशाना साधते हुए करूणा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सड़कें दो बार लाल हुई है। पहली बार झीरम घाटी के सडकें नेताओं की खून लाल हुई है। दूसरी बार नोटबंदी के बाद दुर्ग और पत्थलगांव की सड़के टमाटर से लाल हुई। शर्म की बात है कि विजय माल्या देश का पैसा लेकर भाग जाता है लेकिन भाजपा का कोई नेता प्रतिक्रिया नहीं देता है। झीरम घाटी में 32 नेता मर गए प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आयी। प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। IMG20170107144342(1)

                 नोटबंदी के बीच कांग्रेस को निकाय चुनाव में हार मिली। इससे स्पष्ट होता है कि नोटबंदी के समर्थन में देश की जनता है। आप कैसे कह सकती हैं कि नोटबंदी से जनता परेशान है। करुणा ने कहा निकाय चुनाव को नोटबंदी से ना जोड़ें। उन्होने कहा कि प्रशासन ने धनबल से निकाय चुनाव को जीता है। अंतागढ़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

                चुनाव हारने के बाद कांग्रेस हमेशा आरोप लगाती है कि सरकार ने धनबल का प्रयोग किया। सवाल के जवाब में करुणा ने कहा कि अंतागढ़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। लेकिन इस बार धनबल भी काम नहीं आने वाला है । क्योंकि साल 2018 में परेशान किसान और नौजवान कांग्रेस के पक्ष में मन बना लिया है। क्योंकि जनता परिवर्तन चाहती है।

                        धरमलाल कौशिक के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने का सवाल ही नहीं उठता है। धरम का आरोप से समझा जा सकता है कि जोगी और भाजपा में घनिष्ठ संबध है। करूणा शुक्ला ने उल्टा सवाल दागते हुए कहा कि पत्रकार धरम कौशिक से पूछें कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए।

close