बंद होंगे समपार फाटक..4 आरओबी समेत बनेंगे 9 आरयूबी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

R_CT_RPR_54_12_RAILWAY_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर— रेल मंत्रालय के अनुसार 2020 तक मानवरहित समपार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार आवागमन के लिए रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज और सीमित उंचाई के सबवे बनाए जाएंगे। समपार फाटकों पर आरओबी, आरयुबी और सीमित उंचाई के पुलों को अपग्रेड किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बजट 2017-18 में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में 4 आरओबी और 9 आरयुबी का निर्माण किया जाएगा। नैला यार्ड में समपार फाटक संख्या 345 पर आरओबी, बालाघाट यार्ड में समपार पर आरओबी, दुर्ग-दल्लीराजहरा समपार संख्या डीडी-4 पर आरओबी बनाया जाएगा।

           इसी तरह नागपुर मंडल के थारसा-चाचेर समपार पर आरओबी, अनुपपुर-अंम्बिकापुर के बीच चार सीमित उंचाई के पुल बनाए जाएंगे। उरकुरा-सरोना के बीच गोंदवाड़ा गेट पर आरयुबी, डोगरगढ़-सरोना के बीच समपार संख्या 424 पर आरयूबी का निर्माण किया जाएगा।

                                    रेल जोन से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में 72 आरओबी और 399 आरयुबी, सीमित उंचाई के पुल निर्माण कार्य चल रहा है।

सुपरफास्ट एसी के 11 फेरा

 रेलवे प्रशासन ने सियालदाह और लोकमान्य तिलक के बीच यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सुपरफास्ट एसी समर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रेल से 11 फेरों के लिए चलेगी। रेल प्रशासन के अनुसार इच्छुक यात्री अग्रिम आरक्षण करवा सकते हैं।। समर स्पेशशल प्रत्येक रविवार को सियालदाह से लोकमान्य तिलक के लिए 16 अप्रेल से  25 जून तक और प्रत्येक मंगलवार लोकमान्य तिलक से सियालदाह के लिए 18 अप्रेल से 27 जून तक चलेगी।

                       सियालदाह-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी समर स्पेशल ट्रेन सियालदाह से प्रत्येक रविवार को चलकर सोमवार को बिलासपुर दोपहर 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी और 5 बजे छुंटेगी। इसी तरह मंगलवार को लोकमान्य तिलक से चलकर बुधवार को बिलासपुर 7 बजकर बीस मनिट पर पहुंचेगी और साढ़े सात बजे रवाना होगी।

close