बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखाना ज़रूरी-महापौर

cgwallmanager
2 Min Read

advasi_vika1बिलासपुर। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। इसके प्रति सतत् सजग रहें। अपने कार्यों एवं आचरण में ऐसा व्यवहार आदर्श स्थापित करें। जिसे देखकर बच्चे प्रेरित होकर सीख सकें। आज महापौर किशोर राय ने त्रिवेणी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग, यूनिसेफ और आदिम जाति अनु.जाति विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं की अधीक्षिकाओं के प्रशिक्षण कार्यशाला में उक्त बातें कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महापौर श्री राय ने कहा कि  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब निःशक्त बच्चों के लिए कई योजनायें संचालित की गई हैं। बच्चों के उत्थान के लिए कियें जा रहे इन योजना से उन्हें लाभान्वित करना होगा। श्री राय ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हम बच्चों का कहीं शोषण न हों। ये बच्चे हमारे देश-प्रदेश के भविष्य हैं।

                                         adivikas2कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य उमा भारती सराफ प्रदीप कौशिक, रमेश अनुपम एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गायत्री नेताम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले एवं संभाग के छात्रावासों की अधीक्षिकायें एवं बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी।

close