बदमाशों ने तोड़ा घर..महिला पहुंची कलेक्टर कार्यालय..बताया..बहन से हुई छेड़छाड़

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर कोटा थाना क्षेत्र की महिला सोनू मानिकपुरी ने मकान तोड़फोड़ करने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह गरीब हैं। थाना के ही पीछे एक घर बनाया था। यही रहकर परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे है। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने11 मई को मकान में तोड़ फोड़ किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                महिला ने बताया कि हमने थाना पहुंचकर शरारती तत्व अकरम खत्री, ज्ञानदास मानिकपुरी और दीपक गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत की। लेकिन उन्हें पुलिस ने पकड़ने के बाद समझाइश देकर छोड़ दिया है। अब तीनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

           महिला ने बताया कि तीनों ने घर तोड़ने के दौरान छोटी बहन से छेड़़ेछा़ड़ की है। इसके अलावा उसके साथ भी मारपीट की है। महिला ने कहा कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

close