बिलासपुर को ग्रीन बनाने गृह निर्माण मण्डल लगाएगा 3000 पौधे

Shri Mi
1 Min Read

grih_nirmaan_mandalबिलासपुर। बिलासपुर को हारा भरा और साफ सूत्र बनाने के लिए छ.ग. गृह निर्माण मण्डल भी अपना सहभागिता निभाएगा। इस वर्ष बिलासपुर जिले में गृह निर्माण मण्डल द्वारा 3000 वृक्षारोपण किया जायेगा।हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत् छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल पूरे राज्य में वृहद वृक्षारोपण कर रहा है। बिलासपुर में गृह निर्माण मण्डल की बहतराई, खमतराई काॅलोनी मंे विगत सप्ताह मण्डल के उपायुक्त एम.डी.पनारिया एवं पी.सी. अग्रवाल कार्यपालन अभियंता की उपस्थिति में काॅलोनिवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण प्रारंभ किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             18 जुलाई 2016 को गृह निर्माण मण्डल के नेहरू नगर कार्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। गृह निर्माण मण्डल की देवरीखुर्द, चिल्हाटी, अभिलाषा परिसर (तिफरा) सैदा, परसदा, मंगला एवं नेहरू नगर काॅलोनी में भी इसी माह वृक्षारोपण प्रारंभ किया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close