भाजपा और कांग्रेस में शब्द वार..अटल ने कहा…नहीं चलेगी तरकीब..क्योंकि जनता कह रही..अब चैंज चाहिए

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कुछ लोग लगातार डरने वाले बयान देकर अपने हार से छुटकारा पाना चाहते हैं। लेकिन उनकी हार निश्चित है। ऐसे लोग जनता के बीच तो नहीं अपने लोगों के बीच कहते हैं कि मैं ना डरा हूंं..और ना डरूंगा…तो सोचकर हंसी आती है। क्योंकि ऐसा कह वह खुद को ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दे रहे हैं। जबकि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को जनता के मूड का अच्छी तरह से अंदाजा हो चुका है। यही कारण है कि सहानुभूति और डर दिखाकर जनता का विश्वास हासिल करना चाहते हैं।
                             प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को ढकोसला बताया है। अटल ने कहा कि जनता अच्छी तरह से जानती है कि कौन डर रहा है और कौन डरवा रहा है। गुंडागर्दी किस पार्टी के लोग कर रहे हैं। पैसे किसके पास हैं। बावजूद यह कहना कि कुछ लोग शहर में डराने धमकाने का काम कर रहे हैं..आखिर वे लोग हैं कौन….यह भी तो बताना चाहिए। यदि डरा धमका रहे हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बावजूद इसके शहर में गुंडागर्दी और डराने धमकाने का खेल हो रहा है…यह सोचकर शर्म आ रही है। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते हैं..क्योंकि गुंडागर्दी करने वाले कोई दूसरा नहीं…बल्कि उनके ही लोग हैं…जनता इस बात को अच्छी तरह से जानती है।
                      अटल ने बताया कि पिछले 20 साल से शहर में भय का वातावरण है। सभी भाजपाई पिछले 15 सालों से लैंस लेकर खाली जमीन की तलाश कर रहे हैं। गरीबों को डरा धमकाकर औने पौने दाम में जमीन हथिया रहे हैं। दम हो तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके दिखाएं।
                            प्रेस नोट में अटल ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं कि शहर की जनता भाजपा नेताओं की दादागिरी से परेशान हैं। शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। क्योंकि वह अब चौथी बार गलती नहीं करना चाहती है। जाहिर सी बात है कि इस बार सहानुभूति का नया पैंतरा काम आने वाला नहीं है।
           अटल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं की चुनौतियों को स्वीकार करती है। खुले मंच पर भी बहस करने को तैयार है। बावजूद इसके भाजपाई इस बार जितनी भी ताकत लगा लें। जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि जनता ने अब चैंज का फैसला जो कर लिया है।
close