भाजपा नेताओं को लगेगी बददुआ.. कांग्रेसियों ने कहा..बहा रहे घड़ियाली आंसू..सरकार बनाने..देश को दांव पर लगाने वाले बताएं मौत का जिम्मेदार कौन..

BHASKAR MISHRA
8 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यदि समय पर जरूरी कदम उठाए जाते तो आज कोरोना की वजह से देश प्रदेश का यह हाल नहीं होता। इस स्थिति के लिए मोदी की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना से लड़ने की तैयारी दिसम्बर से शुरू हो गयी थी। लेकिन इस जमीन पर उतारने में तीन महीने लग गए। इसकी वजह भी मोदी ही हैं। भाजपा नेता आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबान झांके। नमस्ते ट्रंप की चक्कर में देश को बरबाद कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 यह बाते कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के जिला और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपनी असफलता को छिपाने के लिए भाजपा नेता गाल बजा रहे हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं रह गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान,मेयर रामशरण यादव,विधायक रश्मि सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण यादव ने दिया।

              कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा नेता अपनी गलती छिपाने के लिए अब चीख चीख कर मनगंढ़ंत कहानियां सुना रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि चीखने से सच को दबाया नहीं जा सकता है। विजय केशरवानी, प्रमोद नायक और अटल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव और लोगों की मौत के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं।बिना तैयारी और राज्यों से परामर्श के बाद एक तरफा लाकडाउन का एलान किया गया। इसका परिणाम गरीबों और मजदूरों पर क्या पड़ेगा..चिन्ता नहीं की गयी। परेशान गरीब पैदल ही अपने घर के लिए सैकड़ों हजारों किलोमीटर  यात्रा पर निकल गए। किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने पर सैकड़ों मजदूरों को जान चली गयी।  

                 रश्मि सिंह ने बताया कि दिसम्बर 2019 को कोरोना संक्रमण को लेकर अधिकारियों चिन्ता जाहिर की थी। 3 दिसम्बर को अधिकारियों ने कोरोना से निपटने नोटशीट चलाया। लेकिन इसे अमली जामा पहनाने में तीन महीने लग गए। जब तक ट्रम्प को नमस्ते और मध्यप्रदेश में दल बदल कर भाजपा की सरकार नहीं बन गयी। कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोला। 

                जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और प्रमोद नायक ने कहा कि ताली थाली और दिया जलाकर प्रधानमंत्री ने देश की जनता को भरमाने का प्रयास किया। अब उनके नेता कहते हैं कि ऐसा उत्सव में किया जाता है। सवाल है कि क्या जानलेवा कोरोना संक्रमण के स्वागत को लेकर ताली थाली और दीया जलाया गया।

               अर्जुन तिवारी और मेयर रामशरण ने निशाना साधते हुए कहा कि दरअसल भाजपा नेता अपने नेता की नाकामी को छत्तीसगढ़ सरकार पर थोप रही है। सच्चाई तो यह है कि नाकाम  प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की सरकार साबित हुई है। भाजपा नेताओं के प्रदेश  की भूपेश बघेल सरकार को असफल बताने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। क्योंकि जनता के पैर के छाले और परिजनों की मौत के घाव अभी हरे हैं।

                  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के 6 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा नेता ठिंठोरा पीटना बन्द करें। पिछले 6 साल में केन्द्र सरकार ने जनता को खून के आंसू रूलाए हैं। देश मे मोदी को जबरदस्ती हीरो बनाने का प्रयास बन्द करें।भाजपा नेता जनता के सवाल का जवाब दें कि क्या लाकडाउन के दौरान मजदूरों को भूखे प्यासे चलने के लिए किसने मजबूर किया। किसने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पैदल चलने को विवश किया।

                      कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता मजदूरों के नाम से घड़ियाली आंसूं बहाना बन्द करें। उन्हें उस समय शर्म क्यों नहीं आयी जब पलायन कर रहे मजदूरों के उनके मंत्री और सांसद ने कहा कि दरअसल मजदूर पिकनिक मनाने जा रहे हैं। दरअसल मोदी और भाजपा नेताओं को मजदूरों के दर्द का अहसास कभी था ही नहीं। यदि ऐसा होता तो देश के मजदूरों को इतनी जिल्लत का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन नहीं…उन्हें तो मजदूरों से ज्यादा चिन्ता विदेशो में फंसे पूंजीपतियों और उनके बेटों की थी। लेकिन भाजपा नेता सुन लें..उन्हें गरीबों की बद्दुआ लेगेगी।

                 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केन्द्र की तानाशाही के बावजूद भूपेश सरकार ने ठोस कदम उठाए। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को बन्द कर दिया। होली पर भी सबकों दूरी बनाकर रहने का निर्देश दिया।  देशभर में मजदूरों को प्रदेश में लाने के लिए ट्रेन की मांग की। 56 ट्रेन  से 72 हजार से अधिक मजदूरों को लाया गया। उनके खाना पाना की व्यवस्था की गयी। 

               एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि अभी तक वह लोग कितने क्वारंटीन सेन्टर गए हैं। यह सच है कि कुछ सेन्टरों में अव्यवस्था की शिकायत मिली। लेकिन उन्हें जल्द ही दूर कर लिया गया।

                 250 से अधिक कोरोना टेस्ट सूख गए..इसके लिए कौन जिम्मेदार है सवाल पर कांग्रेसियों ने कहा कि हमे आज जानकारी मिली है। इसका पता लगाएंगे.जिम्मेदारी निश्चित होगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।

          क्वारंटीन में और पलायन के दौरान मौत के लिए जिमा्मेदार कौन है। सवाल के जवाब में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि क्वारंटीन में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। बल्कि जहां मरने की शिकायत आयी है उसकी वजह दूसरी बीमारी है। लेकिन पलायन के दौरान मरने वालों के लिए केवल और केवल प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं। और उन्हीं को बचाने भाजपा नेता  चीख चिल्लाकर 6 साल का झूठ का पुलिन्दा परोस रहे हैं।             

           अभय नारायण राय ने कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेज केवल छलावा है। इसमें उद्योग का स्लैब परिवर्तन कर पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने का फायदा दिलाने का प्रयास है। केंद्र सरकार, भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 6 साल साल के कार्यकाल को देश को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस शासित राज्यों को केन्द्र की तरफ से निशाना बनाया जा रहा है। ट्रेन को जाना था गोरखपुर लेकिन पहुंच गयी राउर केला। भाजपा नेता कहते हैं कि ट्रेन भटक गयी। लेकिन सच्चाई तो यह है कि सरकार ही भटकी हुई है।

TAGGED:
close