महापौर ने किया स्मार्ट कार्ड का वितरण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

11bc1be9-58ba-4d62-b0d2-b383d8e1ca8cबिलासपुर—महापौर किशोर राय ने आज कल्याण कुंज बृद्धा आश्रम आजाद नगर में बृद्धजनों के बीच स्मार्ट कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर निगम सभापति अशोक विधानी भी उपस्थित थे। स्मार्ट कार्ड मिलने के वरिष्ठ नागरिकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        महापौर किशोर राय और निगम सभापति ने आजाद नगर स्थित कल्याण कुञ्ज वृद्धाआश्रम में बृद्धजनों के बीच स्मार्ट कार्ड का वितरण किया। महापौर ने कहा कि शासन की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्ड से पचास हजार तक निःशुल्क इलाज कराया जाता है। स्मार्ट कार्ड के जरिए आम नागरिक अधिकृत, निजी अथवा शासकीय चिकित्सालय में अपना ईलाज स्मार्ट कार्ड के माध्यम निशुल्क करा सकते है।

                         महापौर ने बताया कि असहाय, वृद्धजनों का स्मार्ट कार्ड बनकर तैयार था। वरिष्ठ नागरिकों को निगम तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता इसलिए हमने कार्ड को वृद्धाश्रम में ही देने का निश्चय किया है। स्मार्ट कार्ड वितरण के दौरान वृद्धजनों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मेयर इन-काउंसिल सदस्य उषा मिश्रा, एल्डरमेन प्रवीण सेन गुप्ता समेत वृद्धाश्रम के वृद्धजन महिला और पुरूष उपस्थित थे।

close