युवा कांग्रेसियों ने मांगा योगी से इस्तीफा..कैंडल मार्च कर जताया आक्रोश..कहा गैंगरेप में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को देवकीनंदन चौक से नेहरू चौक के बीच कैंडल मार्च निकालकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैग रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा नेताओं ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर ना केवल नारजागी जाहिर की। बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  इस्तीफे की मांग की।
 
              हाथरस गैंगरेप और हत्या के खिलाफ बिलासपुर युवा कांग्रेस नेताओं ने कैंडल पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता महेन्द्र  गंगोत्री ने बताया कि त्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप के हत्या की गयी। इस प्रकार की बर्बर वारदात को देश सहने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल उत्तर प्रदेश में महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।
 
                गंगोत्री ने कहा कि यूपी सरकार शव को परिजनों को  शव नहीं देते हुे आधी रात को संस्कार कर दिया है। पूरा देश आंदोलित है। आम जनमानस में आक्रोश  है । जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में देवकीनन्दन चौक से नेहरू चौक के बीच पदायात्रा कर कांग्रेस के युवा नेताओं ने कैंडल मार्च कर आक्रोश जाहिर किया।  इस दौरान सभी श्रद्धांजलि अर्पित की । भावेद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह घटना बहुत ही निंदनीय है। किसी भी परिवार को उसकी बेटी का शव ना देना यह उस सरकार की असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।
 
           भावेद्र् गंगोत्री ने पूरे घटनाक्रम के लिए यूपी सरकार को दोषी माना है। भावेद्र्र ने कहा कि यूपी सरकार हर संभव मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। भारत में ऐसा पहली बार ही देखने को मिला है कि पुलिस प्रशासन शव आधी रात को बिना परिजनों को बताए अंतिम संस्कार कर दे। ऐसे कृत्य और ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है।
 
                 राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा कि घटना में दोषियों को यूपी पुलिस बचा रही है। सीधी से बात है कि दलित युवती के साथ गैंग रेप में पुलिस भी शामिल है। यही कारण है कि पुलिस ने परिजनों को शव भी देना उचित नहीं समझा। आधी रात को बिना किसी रीति रिवाज के शरीर को जला दिया गया।दोषी  पुलिस अधिकारी कर्मचारी और प्रशासन के पर अपराध पंजीबद्ध किया जाए।इसके अलावा घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए।
 
               कैंडल मार्च में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिलासपुर प्रभारी सुबोध हरितवाल,जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, प्रदेश सचिव गौरव दुबे ,मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ,आशीष गोयल, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई रंजीत सिंह, शिवा नायडू ,रामेश्वर पुरी गोस्वामी, दिनेश चंदानी, अर्पित केसरवानी सोहराब खान रंजीत सिंह, ऋषि कश्यप, निखिल सोनी, दद्दू सोनकर, रवि बोले ,विकास सिंह ,मयंक सिंह ,तरुण यादव, प्रबोध पांडे ,एजाज हैदर, साहिल अली ,कुश बोले ,अमन शुक्ला ,गोपाल अहिरवार, गोपी कौशिक, शिवम घोरे,लक्की बोले, विवेक खटीक, अविनाश गोरे ,सरताज अली आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।
close