युवा नेता का बाइक रैली से स्वागत

BHASKAR MISHRA

IMG-20160726-WA0235बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मण्डल के युवा कार्यकर्ताओं ने आज मोटर सायकल रैली निकालकर नव नियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। बाइक रैली में युवा मोर्चा के कमोवेश सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान युवा नेताओं ने स्थानीय मंत्री और संगठन को धन्यवाद भी जाहिर किया। कपिल नगर चौक पहुंचकर रैली ने दीपक सिंह ठाकुर का माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      भारतीय जनता पार्टी उत्तर मण्डल के युवा कार्यकर्ताओं ने आज महर्षि वाजपेयी की अगुवाई में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर का बाइक रैली के साथ स्वागत किया। युवाओं ने स्थानीय मंत्री और संगठन समेत दीपक सिंह ठाकुर का जयकारा लगाया। बाइक रैली हुँडई चौक से निकलकर महामाया चौक, नूतन चौक होते हुए कपिल नगर चौक में खत्म हुई। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को दीपक सिंह ने संबोधित किया ।

                महर्षि वाजपेयी ने बताया कि बाइक रैली के जरिए युवा भाजपा नेताओं ने अपने अध्यक्ष का स्वागत किया है। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाइक रैली में प्रमुख रूप से महर्ष वाजपेयी,केतन सिंह,आलोक सिंह, आशीष भोंसले,वैभव धर,देवर्षि वाजपेयी, अमितेश शर्मा,रोशन भोंसले, आलिंद तिवारी,सम्राट जायसवाल, प्रियांशु कौशिक, अभिषेक तिवारी,दीपक सिंह, पुष्पेन्द्र ठाकुर, मनीष साहू, दीपक कश्यप, अंचल दुबे, राहुल परिहार,सृजन जायसवाल, अटल मिश्रा, अनमोल सिंह,शुभम भोंसले, सूरज पाण्डेय, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close