लगातार बनाया शारीरिक रिश्ता..और फिर कर दिया शादी से इंकार..लड़की की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 बिलासपुर—सीपत पुलिस ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की  धारा 376(2)(एन) के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पीड़िता को लगरा निवासी आरोपी देवनंदन केंवट ने शादी का प्रलोभन दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की तरफ से दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 
शिकायत के बाद टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गयी। जगह जगह दबिश देकर आरोपी देवनंदन केवट को पकड़ने का प्रयास किया गया। आरोपी को 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में जेल दाखिल कराया गया है। 
close