संभागायुक्त ने काटा जैविक उत्पाद स्टाल का फीता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

vaypar mela ka subharambh sambhagayukat dwara (4)बिलासपुर—राष्ट्रीय उद्योग और व्यापार मेले में जिला प्रशासन और नाबार्ड ने फार्म डायरेक्ट शाॅप का स्टाल लगाया है। जैविक उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने उत्पादित सामग्रियों की बिक्री की जायेगी। संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने मेले में शाॅप का फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर  कलेक्टर अन्बलगन पी. और पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            शाप में जैविक खेती कर उत्पादित चांवल, मक्का, रामतिल, उड़द, तिल एवं अन्य दालें, सब्जियां, फल और अन्य उत्पाद बिक्री के लिए रखे गये हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवाओं की मेहनत से पैदा किएक अनाज की भी स्टाल में होगी। किसान उत्पादन संस्था जशपुर आदिवासी किसानों के उत्पादो को उचित बाजार उपलब्ध कराती है।  जशपुर के सन्ना क्षेत्र के आदिवासी किसानों के अनाज की बिक्री स्टाॅल में की जा रही है।   संभागायुक्त और कलेक्टर ने स्टाॅल से विभिन्न सामग्रियां भी खरीदी और उनका कैशलेस भुगतान किया।

 

close