समावेश कार्यक्रम का बच्चों ने उठाया आनंद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_0656(1)बिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल  में तीन दिवसीय प्रथम इंटर स्कूल कब बुलबुल समावेश का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कब बुलबुल ने स्काउट गाईड झण्डा फहरा कर किया। मुख्य अतिथि मोहम्मद याकुब शेख जिला कमिश्नर स्काउट और वरिय मंडल वित्त अधिकारी के अलावा आर. गणेश वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी और के.के. मिश्रा प्राचार्य उपस्थित थे। कैम्प में शहडोल रेलवे स्कूल, लोको प्राईमरी स्कूल बिलासपुर, एम.पी.एस. प्राईमरी स्कूल और अंग्रेजी माध्यम् स्कूल बिलासपुर के करीब 130 कब बुलबुल एवं स्काउट गाईड ने भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             समावेश के पहले दिन कब बुलबुल से संबंधित बच्चों को खेल के जरिए प्रशिक्षण दिया गया। बच्चो को ज्ञान एवं मनोरंजन के लिए शाम को फिल्म दिखाया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन ध्वजारोहण कर सभी बच्चों ने रतनपुर का भ्रमण किया। बच्चो ने महामाया का दर्शन किया। बच्चों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। सभी कब और स्काउट के बच्चों ने डेम का सैर किया।

                               कार्यक्रम के अंतिम दिन सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक बी. गोपीनाथ मलिया, विशिष्ट अतिथि जिला आयुक्त स्काउट मो. याकुब शेख और आर. गणेश, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी, प्राचार्य के.के. मिश्राकी विशेष उपस्थिति में समावेश कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

             कार्यक्रम में संजय कुमार साहू मुरली मोहन दास , सीमा वर्मा ,जय बेनर्जी, गौरी सिंह,दीपक भट्टाचार्य स्काउट मास्टर, दुष्यंत शर्मा, विशाल कोरी रेनुका पटेल, सुप्रियो दास, शालू सिंह, अतुल पटेल, आयुश तिवारी, राहुल सिंह, प्रीति पटेल, नुपूर, के.पूजा समेत सभी स्काउटर गाईडर उपस्थित थे।

close