सिलेन्डर से गैस चोरी करते 4 आरोपी पकड़ाए.. डेलवरी ब्वाय और आटो चालक पर कार्रवाई..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने भरे गैस सिलेरन्डर से गैस की चोरी करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। गैस चोरी करते पाए गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आटो में रखे सिलेन्डर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश  तिवारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ लोग एक विशेष प्रकार के औजार से भरे सिलेन्डर से गैस चोरी कर खाली सिलेन्डर में भर रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान आरोपियों को विशेष प्रकार के औजार से भरे सिलेन्डर से गैस चोरी कर खाली सिलेन्डर में डालते पाया गया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो डिलेवरी ब्वाय और दो आटो चलाकों को धर दबोचा। दोनो आटो चालक कार्तिक गैस एजेन्सी से भरा हुआ गैस सिलेन्डर लेकर उपभोक्ताओं को देने निकले थे। लेकिन रास्ते में गैस की अपरा-तफरी करते पाए गए। पुलिस ने आटो समेत तीस सिलेन्डर को भी जब्त कर लिया।

       परिवेश तिवारी ने बताया कि गैस  अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल है। लाकडाउन का फायदा उठाकर चारो आरोपी भरे सिलेन्डर से खाली सिलेन्डर में गैस की चोरी कर  रहे थे। इसके बाद सिलेन्डर को 800 की दर से ब्लैक मेल करते हैं। आरोपियों के खिलाफ 188 और 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

            पकड़े गए आरोपियों के नाम देवमिरी पिता श्यामलाल, धीरज कुमार पिता प्रभुदास गहरे, आटो चालक देवचरण कोसले, और संतोष धृतलहरे है।

close