हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पकड़ाया..चाकू से किया था हमला.. घटना में उपयोग हथियार जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिक करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 की शाम महिला शिकायत कर्ता ने थाना पहुंचकर बताया कि सिया अली ने उसके बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि एकता दर्जी का संचालक सिया अली घर के सामने आकर गाली गलौच कर रहा था। 

                गाली गलौच करते सिया अली को मना करने हसनैन अली घर से बाहर निकला। लेकिन एकता दर्जी का सिया अली अपने साथियों के साथ हसनैन को मारना पीटना शुरू कर दिया। लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर पडोस का एक युवक जुबैर अली घर से बाहर निकला। उसने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इतने में सिया अली और उसके साथियों ने जुबैर के पेट में चाकू मार दिया। उसकी हालत गंभीर होने लगी। चाकू से हमला करने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

                    आनन फानन जुबैर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ सरकन्डा थाना में अपराध दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू की गयी। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी सिया अली जबड़ापारा में छिपा हुआ है। सूचना होते ही  पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को दर दबोचा। आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

close