1000 नोटरी पद का प्रस्ताव..विधि मंत्री अकबर का आश्वासन..जल्द होगा फैसला..विधि विभाग ने पीसीसी समेत वरिष्ठ नेताओं को दिया प्रतिवेदन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-कांग्रेस विधि विभाग ने विधि मंत्री से नोटरी नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। विधि मंत्री अकबर ने मामले में सहमति जाहिर कर जल्द ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप ने दी है। संदीप दुबे ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को विधि विभाग ने कार्य प्रतिवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सौंपा है। 
 
                            प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने राजीव भवन रायपुर में विभाग की तरफ से 22 माह के कार्यकाल में किये गये कार्यों का रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंप दिया है। संदीप दुबे ने बताया किकांग्रेस विधि विभाग ने प्रदेश स्तर पर 2000 अधिवक्ताओं को सीधे कांग्रेस से जोड़ा है। साथ ही साथ प्रदेश भर में कांग्रेस विधि विभाग के संगठन को प्रदेश अध्यक्ष निर्देश मजबूती के साथ खड़ा भी किया गया है। मेघावी छात्र छात्राओं को लेपटॉप प्रदान किया।
 
         संदीप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मिडिया में झूठी खबर फैलाने के खिलाफ थाने से लेकर कोर्ट तक लड़ाई अधिवक्ताओं ने मजबूती के लड़ा। कोडागांव में बस्तर विषय पर परिचर्चा आयोजित किया गया। परिचर्चा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की विशेष उपस्थिति रही। 
 
             संदीप दुबे ने रिपोर्ट में पीसीसी को बताया कि मरवाहीउपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के तरफ से पैरवी करने का विधि विभाग के अधिवक्ताओं को मौका मिला। इस दौरान जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी और ऋचा जोगी का नामांकन निरस्त करवाने में सफलता मिली। झीरम घाटी प्रकरण एनआईए.अधिनियम और सूचना के अधिकार अधिनियम को चुनौती दी गयी।
 
           बिलासपुर में एयरपोर्ट की स्थापना को लेकर कानूनी एवं सड़क की लड़ाई लड़ी गयी। 4 सी लाइसेंस के लिये आज भी सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई को अधिवक्ता बेहतर अंजाम दे रहे हैं। जमीनी स्तर पर गरीबों को निःशुल्क न्याय के तहत मदद करते हुए न्यायालय से
न्याय प्रदान कराया गया। कोरोना संक्रमण काल में सैनिटाईजर मशीन और हैण्डवॉश मशीन उच्च न्यायालय में लगाया गया। जिला न्यायालय और कोटा स्थित न्यायालय में भी अभियान चलाया गया।
 
            संदीप ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल प्लेयर कुमारी रिवीका को मुख्यमंत्री के हाथों  मदद दिलाने में विधि विभाग ने काम किया। दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी पर व्याख्यान की श्रृंखला लगातार आयोजित की जा रही है। विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यप्रतिवेदन मोहन मरकाम के अलावा महामंत्री प्रशासन रवी घोष और महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के सामने भी पेश किया गया।
 
विधि मंत्री अकबर ने जताई सहमति
 
            कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष दुबे विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर नोटरी नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द संपन्न करने की मांग की है। संदीप ने विधि मंत्री से नोटरी के 1000 पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव भी दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दुबे ने बताया कि विधि मंत्री से मुलाकात कर अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने का निवेदन किया है। विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रक्रिया को पूरा् कर लिया जाएगा। सभी मांगो पर राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है।
 
                 जल्द ही राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेने भी जा रही है। विधि मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग संदीप दुबे के साथ नंदकुमार पटेल, हिमांशु शर्मा, सोनल गुप्ता,कृष्णकुमार देवांगन भी शामिल थे।
close