बिरयानी’ खाने के बाद 17 बीमार

Shri Mi
1 Min Read

चिक्कमगलुरु। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में ‘बिरयानी’ खाने के बाद नौ महिलाओं सहित कम से कम 17 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह घटना कदुर तालुक के मरावनजी गांव में घटी। बिरयानी रविवार को एक निजी समारोह के लिए बनाई गई थी। पीड़ितों ने सोमवार को बची हुई बिरयानी खा ली और बाद में बीमार पड़ गए।

बासी बिरयानी खाने के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में उल्टी और दस्त के लक्षण विकसित हुए।

जैसे-जैसे लक्षण बिगड़ते गए, पीड़ितों को एम्बुलेंस में कदुर सार्वजनिक अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित अब खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह खाद्य विषाक्तता का मामला है। कदुर के कांग्रेस विधायक के.एस. आनंद ने अस्पताल का दौरा किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close